प्रदेश की बड़ी खबरें

Internet Suspended : हरियाणा के इन इलाकों में 15 फरवरी तक इंटरनेट बंद, बल्क SMS पर भी रोक

  • पहले 13 फरवरी तक की गई थी सर्विस बंद

India News (इंडिया न्यूज़), Internet Suspended, चंडीगढ़ : फसलों पर एमएसपी, उनके खिलाफ दर्ज पुलिस एफआईआर समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है और एक बार फिर माहौल खराब होने की संभावना का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों अंबाला, कैथल, हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र के अलावा सिरसा में आने वाले डबवाली इलाके में इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

किसान शंभू बॉर्डर से हरियाणा आने के हरसंभव प्रयास कर रहे

पंजाब से दिल्ली जाने के लिए निकले किसान हरियाणा में एंट्री की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और पंजाब से सटे इन जिलों को संवेदनशील माना गया है। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के अनुसार किसान सोशल मीडिया पर लगातार अन्य राज्यों में किसानों को दिल्ली आने के लिए आह्वान कर रहे हैं और केंद्र व हरियाणा सरकार किसी भी हालत में नहीं चाहेंगे कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की भीड़ जमा हो। किसानों द्वारा मीडिया को जारी सूचना में कहा गया कि पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान करीब 100 से ज्यादा किसान घायल हो गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि 14 फरवरी सुबह से वो फिर अपने दिल्ली कूच के लिए फिर तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : Farmer Protest Day 2 : किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, लगातार बनी हुई टकराव की स्थिति

यह भी पढ़ें : Farmers Protest at Shambhu Border : दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के 15 जिलों में धारा-144 लगाई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

8 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

9 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

9 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

9 hours ago