प्रदेश की बड़ी खबरें

Jind’s Minor Girl Molested : नाबालिग के साथ छेड़छाड़, कपड़े बदलते समय खींची न्यूड फोटो

  • पुलिस ने दो के खिलाफ किया पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला

India News (इंडिया न्यूज), Jind’s Minor Girl Molested : जींद क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने, कपड़े बदलते समय उसकी न्यूड फोटो खींचने और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटनास्थल चंडीगढ़ का होने के चलते महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है और जींद के एक लड़के और लड़की के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंडीगढ़ में करती थी कोर्स

जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में कोर्स करने के लिए गई हुई थी। वहां उसके साथ जींद की एक लड़की भी कमरे में ही रहती थी। पटियाला चौक क्षेत्र के रहने वाले रवि ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने बताया कि उसके पास उसकी न्यूड फोटो है, जिन्हें देख वह हैरान रह गई और डर गई।

साथी महिला ने न्यूड फोटो खींची थी

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ रहने वाली आंचल ने चंडीगढ़ में कोर्स की पढ़ाई के दौरान कपड़े बदलते समय उसकी न्यूड फोटो खींच ली थी जिन्हें दिखा कर आरोपित रवि ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।

यह भी पढ़ें : Form-6 : अभिभावकों का आरोप, फॉर्म-6 नियमों का उल्लंघन कर रहे निजी स्कूल

यह भी पढ़ें : Narnaul School Bus Accident : बच्चों से भरी स्कूली बस और ऑटो की भिड़ंत, फिर बड़ा हादसा टला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago