JJP Nishan Singh Resignation Update : जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का एलान, जल्द पार्टी को छोड़ दूंगा

130
JJP Nishan Singh Resignation Update
जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का एलान, जल्द पार्टी को छोड़ दूंगा
  • लोकसभा चुनावो से पहले जननायक जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका

India News (इंडिया न्यूज), JJP Nishan Singh Resignation Update, चंडीगढ़ : प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने है जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह जल्द ही पार्टी का साथ छोड़ेंगे। इस बाद का ऐलान स्वयं निशान सिंह ने किया है। वे किस पार्टी में जाएंगे, यह देखने वाली बात होगी। निशान सिंह ने दावा किया कि वह आज या कल में जजपा से इस्तीफा दे देंगे।

2018 में जजपा में संभाली थी कमान

मालूम रहे कि निशान सिंह वर्ष 2000 में इनेलो की टिकट पर जीतकर टोहाना से विधायक नियुक्त हुए थे। हालांकि, बाद में भी उन्होंने इनेलो की टिकट पर लगातार 3 चुनाव लड़े। मगर कोई भी चुनाव नहीं जीत पाए और फिर साल 2018 में जननायक जनता पार्टी (JJP) के गठन के बाद टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह लगातार करीब साढ़े 5 साल से प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें : Nuh Sub inspector Arrests : सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Deadly Attack On SDM Yash Jaluka : खनन माफियाओं द्वारा एसडीएम नारायणगढ़ पर जानलेवा हमला 

यह भी पढ़ें : Gangster Rohit Godara : एनआईए टीम की रडार पर है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सबसे बड़े गुर्गा रोहित गोदारा