kartikeya Sharma at Banbhauri Dham : बनभौरी धाम में पहुंचे राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा

56
kartikeya Sharma at Banbhauri Dham
बनभौरी धाम में पहुंचे राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
  • राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने करनाल में 5 मई को हो रहे भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम में पहुंचने का किया आह्वान

कुलदीप सिंह, India News (इंडिया न्यूज), kartikeya Sharma at Banbhauri Dham : हिसार में माता बनभौरी धाम में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे और मां बनभौरी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और यहां मौजूद गणमान्य लोगों को 5 मई में करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित किए जा रहे भव्य कार्यक्रम का न्यौता दिया।

मंदिर में आकर एक अलग ही सुखद अहसास

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मां बनभौरी के दर्शन कर जो सुखद अहसास उन्हें हुआ है, उसको वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते। भगवान परशुराम जयंती को लेकर उन्होंने यहां निमंत्रण दिया है। इसके बाद वह अन्य जगहों पर जाएंगे और जयंती को लेकर निमंत्रण देंगे।

भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। इसमें कोई दोराय नहीं है। उनका मानना है कि यह देश की जरूरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगतिपथ पर नए आयाम छू रहा है।

वहीं भाजपा से ब्राह्मण समाज की नाराजगी पर राज्य सभा सांसद ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह मन बना लिया है कि सीएम अन्य समाज से बन ही नहीं सकते हैं। उनकी यह सोच नहीं है। समाज सभी का बराबर हैं और सीएम सर्वसमाज का होता है। किसी भी समाज का कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार

ब्राह्मण समाज का डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह बिल्कुल भी सही नहीं है। हमें इस सीलिंग से बाहर आना है। हम डिप्टी सीएम नहीं सीएम की भी इच्छा रखते हैं।

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और आज जनता सब जानती है। जो जनता फैसला करेगी, वो ही मंजूर होगा। हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के ब्राह्मणों को लेकर दिए बयान पर सांसद ने कहा कि जब उन्होंने बयान दिया था तो उन्होंने अपना विरोध दर्ज करवाया था। इसके बाद उन्होंने दो बार माफी मांगी।

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma in Karnal : भगवान परशुराम जयंती पर करनाल में 5 मई को आयोजित होगा कार्यक्रम : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma Jind Visit : राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का ब्राह्मण सभा ने किया भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma Bhiwani Visit : कार्तिकेय शर्मा ने डॉक्टर विनोद अंचल के प्रयासों को सराहा