प्रदेश की बड़ी खबरें

Manohar Lal’s Election Rath Yatra : पानीपत में इसराना विधानसभा से मनोहर लाल की चुनावी रथ यात्रा प्रारंभ

  • लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल के समर्थन में उमड़े लोग, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत
India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal’s Election Rath Yatra : पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल की चुनावी रथयात्रा पानीपत के इसराना विधानसभा के कैत गांव से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग मनोहर लाल को अपना समर्थन देने उमड़े। जहां-जहां से यात्रा गुजरी वहां-वहां मनोहर लाल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से 10 वर्षों तक देश की जनता की सेवा की है उसके मुकाबले कांग्रेस 60 सालो में कुछ नहीं कर पाई। केंद्र और प्रदेश सरकार का पारदर्शी शासन रहा है।

Manohar Lal’s Election Rath Yatra : बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां मिली

सरकार ने साफ-सुथरा काम किया है। देश व प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए। युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां मिली। आज किसान भाजपा सरकार के शासन में खुशहाल हैं। किसानों की फसलों की पेमेंट अब सीधा उनके पास उनके खातों में पहुंचती है। भारी संख्या में उमड़े लोगों का मुख्यमंत्री ने धन्यवाद करते हुए कहा कि वे देश को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल का बटन दबाएं।

 

Manohar Lal’s Election Rath Yatra : पानीपत में इसराना विधानसभा से मनोहर लाल की चुनावी रथ यात्रा प्रारंभ

बुनियादी जरूरतों पर फोकस किया

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकलुभावन वादों से ऊपर उठकर बुनियादी जरूरतों पर फोकस किया है। प्रधानमंत्री मोदी का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है जिसकी आज विदेशों में भी सराहना होती है। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीब वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं और वे दिन रात इसी के लिए कार्य करते हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश को और अधिक मजबूत और शक्तिशाली बनाने का काम करेंगे।

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के कारण समूचा विश्व भारत के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रदेश की जनता हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी। इस अवसर पर राज्यसभा कृष्ण लाल पंवार, लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एडवोकेट विजयपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

इन गांवों से निकली जनसंपर्क यात्रा

यह यात्रा इसराना के कैत गांव से प्रारंभ हुई जो गांव शाहपुर, परड़ाना, खलीला, अहर, अलुपुर से होते हुए भंडारी गांव से होते हुए वैसर, मडलौडा, भालसी, ऊंटला, खुखराना से सोदापुर में पहुंचीे जहां यात्रा का समापन हुआ। जगह-जगह मनोहर लाल की यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कैत गांव में ग्रामीणों ने मनोहर को गदा भेंट की। मनोहर लाल ने भारी संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका धन्यवाद किया।

करनाल लोकसभा में मिल रहा भारी जनसमर्थन

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के आशीर्वाद के लिए निकाली जा रही पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल की यह यात्रा करनाल लोकसभा के सभी क्षेत्रों में पहुंचेगी। यह यात्रा करनाल के असंध विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई थी। यात्रा को जनता को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। जन समर्थन से हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

8 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago