होम / Naib Singh Saini : करनाल से नायब सिंह सेनी को विधानसभा टिकट मिली, करनाल से विधासभा का चुनाव लड़ेंगे नायब सिंह

Naib Singh Saini : करनाल से नायब सिंह सेनी को विधानसभा टिकट मिली, करनाल से विधासभा का चुनाव लड़ेंगे नायब सिंह

• LAST UPDATED : March 27, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Naib Singh Saini,  चंडीगढ़: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। प्रदेश में भाजपा ने सबसे पहले लोकसभा के दस प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, अब साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी करनाल विधानसभा से उप-चुनाव मैदान में उतार दिया है।

फिलहाल नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद हैं। उनके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दिया था। यहां से नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने का फैसला पहले ही हो चुका था, अब इसपर घोषणा कर भाजपा ने मोहर लगा दी है।

बिना विधायक बने छह महीने बने रह सकते हैं सीएम, मनोहर लाल ने छोड़ी सीट

नायब सिंह सैनी बिना विधानसभा सदन के सदस्य बने 6 महीने मुख्यमंत्री के पद पर रह सकते हैं। ऐसे में 11 सितंबर से पहले या तो उन्हें किसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनना होगा या फिर सीएम का पद छोड़ना होगा। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीट छोड़ दी थी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां नायब सिंह सैनी का नाम पहले से ही तय था, जिसकी अब घोषणा कर दी है।

हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 25 मई को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें : Stress Avoid Tips : इन तरीकों को अपनाकर आप रह सकेंगे तनाव से दूर

यह भी पढ़ें : Multigrain Atta Benefits : जानिए मल्टीग्रेन आटा स्वास्थ्य के लिए है वरदान

यह भी पढ़ें : Overnight Soaked Oats Benefits : भीगे ओट्स सुबह खाना सेहत के लिए ज्यादा सेहतमंद

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox