होम / Nayab Saini Taunt on Congress : कांग्रेस मृत अवस्था में, लोग कैसे कांग्रेस पर विश्वास करेंगे : नायब सैनी

Nayab Saini Taunt on Congress : कांग्रेस मृत अवस्था में, लोग कैसे कांग्रेस पर विश्वास करेंगे : नायब सैनी

• LAST UPDATED : November 4, 2023
  • प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा

India News (इंडिया न्यूज़), Nayab Saini Taunt on Congress, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तथा कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाते समय कुछ देर के लिए करनाल रुके थे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने वाले ब्यान पर सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, कांग्रेस में आपस में काफी रोष है, कांग्रेस के आपस में दो धड़े कभी भी कांग्रेस के मंच पर नही दिखाई देते, ऐसे में कांग्रेस मृत स्थिति में है फिर लोग कांग्रेस पर कैसे विश्वास करेंगे।

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी जबसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तभी से वह कांग्रेस पर जमकर हमलावर होते नजर आ रहे हैं, सैनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य पार्टियों पर भी हमलावर नजर आ रहे हैं, सैनी करनाल में आयोजित दो दिवसीय फैशन एंड लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

आप के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी ईडी का दुरुपयोग कर रही है, जिस पर सैनी ने कहा उनकी सोच गलत इस प्रकार की कार्रवाई ईडी द्वारा पहले भी की जाती थी, कांग्रेस के समय में ईडी को दबाकर रखा जाता था, बीजेपी के राज में ईडी को स्वतंत्र रखा गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की उत्पत्ति उसी मंच से हुई है, जिस मंच पर भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन हो रहा था, उन्होंने कहा केजरीवाल ने कई बार मंचों पर कहा कि हमारी पार्टी ईमानदार पार्टी है, हम कट्टर ईमानदार हैं, हाथी के दांत खाने के और दिखाने के कुछ और ऐसी कहावत पर बिल्कुल ठीक बैठती है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox