प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini : करनाल पहुंचेंगे नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह : नायब सैनी

  • मनोहर लाल के लिए चुनाव प्रचार कर मांगेंगे वोट

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों से वोट की अपील की। मुख्यमंत्री हांसी रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और पाकिस्तान के नेता भारत में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं। देश की जनता देख रही है कि कांग्रेस देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। नायब सैनी ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार करने वाले यासीन मलिक की हिमायत कांग्रेस करती है।

अमित शाह से करनाल की जनता ने मनोहर लाल को भारी बहुमत से जीत दिलाकर दिल्ली भेजने का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी हरियाणा आ चुके है, जेपी नड्डा और अमित शाह रैली चुके हैं और अब राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी हरियाणा आएंगे।

CM Nayab Saini : लोकसभा चुनाव देश को आगे बढ़ाने का चुनाव

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को चुनें, ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ सके। उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक मत देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्धारण करता है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की राजनीति हो रही है।

अपने मत का प्रयोग जरूर करें

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश दें। इंडिया गठबंधन देश को बाँटने के लिए गठित हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले हैं और विकसित भारत के 4 स्तंभ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान को मजबूत कर रहे हैं ताकि भारत मजबूत हो।

यह भी पढ़ें : Anurag Dhanda Taunts Election Commission : चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में खड़ा : अनुराग ढांडा

यह भी पढ़ें : Amit Shah Jhajjar Rally : सोनिया अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती, हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहता, हरियाणा के विकास से कोई लेना देना नहीं : अमित शाह

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

3 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

3 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

4 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

4 hours ago