होम / Manohar Lal Road Show In Panipat : मनोहर लाल की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब

Manohar Lal Road Show In Panipat : मनोहर लाल की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब

• LAST UPDATED : May 7, 2024
  • जनता के चेहरे से राष्ट्रवाद झलक रहा है : मनोहर लाल  

India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal Road Show In Panipat : हरियाणा में बढ़ते तापमान के साथ ही सियासी सरगर्मी भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है। खासकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में आ जाने से करनाल लोकसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मी पूरी तरह उफान पर है। यही कारण है कि मंगलवार को छाजपुर कलां, पानीपत में मनोहर लाल के रोड शो में जनता की भारी भीड़ साथ-साथ चलती रही। चिलचिलाती धूप में भी जनता जय श्री राम और मनोहर लाल को जय-जय श्री राम का उद्घोष करती रही। यह रोड शो छाजपुर कलां से शुरू होकर समालखा तक पहुंचा।

 

Manohar Lal Road Show In Panipat

Manohar Lal Road Show In Panipat : कांग्रेसी भाई-भतीजा वादी

रोड शो के बाद समालखा में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा से सभी दस सीटों पर भाजपा की जीत के लिए पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार और अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोहर लाल ने मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा कि अगर गलती से भी कमल से इधर-उधर वोट पड़ गया तो देश फिर से अंधकार में चला जायेगा। यह चुनाव पांडवों और कौरवों  के बीच युद्ध जैसा है। एक तरफ दिव्य शक्तियां थीं। कौरवों के खेमे में भाई-भतीजा वाद था। पांडव अन्याय के खिलाफ थे, सत्य के लिए लड़ रहे थे। आज के कौरव कांग्रेसी हैं और भाजपा पांडव। उन्होंने कांग्रेस के भाई-भतीजा वाद को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेसी भाई-भतीजा वादी है। उनका हथियार झूठ, अफवाहें, पैसा और अनैतिकता है।

जो 60-70 वर्षों में हुआ था उसका डबल सिर्फ दस वर्षों में हो गया

जबकि भाजपा का हथियार देश कि महान जनता है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि जो कुछ कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बिगाड़ा था उसे मोदी ने पाने कार्यकाल में एक-एक कर ठीक कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से पहले देश में महज 74 एयरपोर्ट था जो पिछले दस वर्ष में बढक़र 150 हो गया। 450 विश्वविद्यालय थे जो आज 1100 हो गया है। सिर्फ 384 मेडिकल कॉलेज थे जो बढक़र 700 हो गया। जो 60-70 वर्षों में हुआ था उसका डबल सिर्फ दस वर्षों में हो गया।

 

Manohar Lal Road Show In Panipat

कांग्रेस बिखर गया, उसके पास न नेता है न संगठन

मनोहर लाल ने कांग्रेस को उसके नेता और नियति को लेकर भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस बिखर गया है। उसके पास न नेता है न संगठन। जबकि मोदी ने अपने शासन का मॉडल जो पेश किया है उसका नमूना मात्र है कश्मीर से आर्टिकल 370  को हटाया जाना, भव्य राम मंदिर का निर्माण, भारत का विश्व भर में पांचवीं बड़ी आर्थिक शक्ति होना। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति भी मोदी की देन है। मतदाता कांग्रेस के भ्रामक मंसूबा और मोदी की गारंटी के बीच का अंतर समझते हैं।

जनसम्पर्क यात्रा रूट

यह रोड शो मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने और 400 सीट लेने का शंखनाद है। निश्चित ही हम चार सौ से अधिक कमल खिलाने में कामयाब होंगे। क्योंकि, देश कि जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जनसंपर्क यात्रा छाजपुर कलां और खुर्द से शुरू होकर सनौली, रिशपुर, जलालपुर से होते हुए नन्हेड़ा, अधमी, जलमाना, बापौली में छोटे-छोटे जनसमूह को संबोधित करते हुए भलौर, संजोली, खोजकीपुर, अट्टा, जौरासी के रास्ते समालखा पहुंची। सभी गांवों में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और गांवों के सरपंचों व अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भारी जीत का आश्वासन दिया।

 

Manohar Lal Road Show In Panipat

मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा

दिन की शुरुआत मेरे परिवारजनों के शुभाशीष से हुई। आज छाजपुर कलां, पानीपत में आयोजित रोड शो शामिल हो कर परिवार जनों से भेंट की। विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध जनता जनार्दन के चेहरे पर ख़ुशी झलक रहा है। यह रोड शो समालखा तक गई।

यह भी पढ़ें : Body Builder Parveen Nandal : हरियाणा के जिले पानीपत के छोरे प्रवीण नांदल ने हासिल किया मिस्टर आयरन मैन का खिताब 

यह भी पढ़ें : Karnal Lok Sabha Candidates : करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता को लुभाने में जुटे मनोहर- दिव्यांशु – देवेंद्र 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox