प्रदेश की बड़ी खबरें

PM Modi Ambala Visit : पीएम के अंबाला आगमन को लेकर उत्साह

  • रैली के जरिये पीएम अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधने का करेंगे प्रयास 

India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Ambala Visit : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जिला अंबाला और सोनीपत में आ रहे हैं। यहां पुलिस लाइन में पहली चुनावी रैली में अंबाला में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए प्रचार करेंगे। वहीं, उसके बाद उनकी दूसरी रैली सोनीपत के गोहाना में रखी गई है। बता दें कि यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ है।

PM Modi Ambala Visit : 2.30 बजे जनता को करेंगे संबोधित

इन दो रैलियों के जरिये पीएम 5 लोकसभा सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधने का प्रयास करेंगे। अंबाला रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 1 बजे पहुंचेंगे और 2.30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। वहीं अंबाला में पीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। लोगों की भारी भीड़ भी उमड़नी शुरू हो गई है। अंबाला में लोगों के बैठने के लिए 20 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई जा चुकी हैं।

एक किलोमीटर तक लगे पुलिस के दर्जनों बैरिकेड्स

आपको जानकारी यह भी दे दें कि पीएम के आगमन को लेकर एक किलोमीटर तक पुलिस के दर्जनों बैरिकेड्स लगाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं कई रूट को डायवर्ट भी कर दिया गया है। प्रशासन ने जानकारी दी कि पंडाल में 1000 कुर्सियों पर हरी-लाल साड़ी में पहनीं महिलाएं नजर आएंगी।

आमजन और कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए 100 कूलर, 300 एसी एवं फर्राटों से हवा के साथ पानी की बौछार के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों की मांगों और विराेध के चलती सुरक्षा और कड़ी की गई है।

मंच पर मौजूद रहेंगे ये नेता

अंबाला पुलिस लाइन रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, अंबाला भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया, कुरुक्षेत्र प्रत्याशी नवीन जिंदल, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास और स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : CM Nayab Singh Saini In Karnal : करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से आम वोटर तक अपने अंदाज में संपर्क किया

यह भी पढ़ें : Karnal BJP Candidate Manohar Lal : ”सीधा-संवाद” कर मनोहर लाल का जनता से आह्वान- 25 मई को भाजपा को वोट देकर विजय बनाएं

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

3 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

3 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

4 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

4 hours ago