प्रदेश की बड़ी खबरें

Farmers Protest 2 : पुलिस और अर्ध सैनिक बल हाई अलर्ट पर, अर्ध सैनिक बलों ने संभाला मोर्चा

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest 2, चंडीगढ़ : आज किसान संगठनों का दिल्ली चलो का आह्वान है। इसका मतलब है किसान एक बार दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इस बीच पंजाब, हरियाणा की सरकारों ने और दिल्ली पुलिस प्रशासन ने खास तैयारियां की हुई हैं।

इस बीच हरियाणा के पंजाब के साथ लगते खिन्नौरी, डब्बवाली और शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तीनों ही बॉर्डरों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही सभी स्थानों पर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बता दें कि हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

दिल्ली प्रशासन मुस्तैद

इस विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में भी प्रशासन मुस्तैद है। साथ ही हरियाणा से सटने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। हरियाणा से जुड़ने वाले कई अहम मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। रविवार की रात दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि किसानों की रैली को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने 11 फरवरी को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। इस एडवाइजरी के जरिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कुछ रास्तों पर न जाने की अपील की थी।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि सोमवार से सिंघु बॉर्डर पर कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बंद हैं। मंगलवार को सिंघु बॉर्डर पूरी तरह सील रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। अगर आप दिल्ली से नोएडा या गाजियाबाद आने-जाने वाले हैं तो आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल लोनी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज-डीएनडी-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इंटरस्टेट बसों के जरिए अगर हरियाणा और पजांब से आप दिल्ली आ रहे हैं तो आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Effect : प्रदेश में इंटरनेट सेवा कई दिनों तक रह सकती है बंद

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के 15 जिलों में धारा-144 लगाई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन

विभिन्न ग्राम पंचायतों ने महापंचायत कर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन खदरे पर…

23 mins ago

UP CM Yogi Adityanath : नरवाना रैली में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले -कांग्रेस का काम सिर्फ लोगों को बरगलाना और वोट बैंक बनाना

कांग्रेस केवल सत्ता के लिए राजनीति करती,भाजपा देश के भविष्य के लिए काम कर रही…

41 mins ago

PM Narendra Modi 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र

प्रदेशभर के कार्यकर्ता नमो एप पर जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव में…

53 mins ago

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra : कुरुक्षेत्र के पीपली में आज किसानों द्वारा महापंचायत…

1 hour ago

Sirsa Murder News : तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Murder News : हरियाणा के सिरसा जिले में एक युवक…

2 hours ago

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : विधानसभा आम चुनाव को पानीपत जिला में…

2 hours ago