प्रदेश की बड़ी खबरें

Priyanka Gandhi Sirsa Road Show : कुमारी सैलजा को ताकत देने पहुंची प्रियंका गांधी

  • चिलचिलाती धूप में रोड शो में शामिल होकर स्वीकार करती रही लोगों का अभिवादन

  • कुमारी सैलजा के चुनाव में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं के हौंसले को बढ़ा गई प्रियंका

India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi Sirsa Road Show : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन गुरुवार को सिरसा पहुंचीं। यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो में हिस्सा लिया। करीब एक घंटा 10 मिनट तक चिलचिलाती धूप में प्रियंका गांधी लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के चुनाव को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सफल रही।

Priyanka Gandhi Sirsa Road Show : रोड शो में उमड़ा भारी जन सैलाब

रोड शो की शुरुआत श्री श्याम बगीची अनाज मंडी से हुई। इसके बाद जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक तक रोड शो चला। रोड शो के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने से सिरसा शहर की सड़कें जाम हो गई।

हालांकि, लालबत्ती चौक से इसे आगे चलकर सांगवान चौक तक जाना था, लेकिन हीट वेव की चेतावनी के मद्देनजर जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए रोड शो को पहले ही अंबेडकर चौक पर समाप्त कर दिया गया।

रोड शो के दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन पर सबसे आगे प्रियंका गांधी खड़ी थी, जबकि उनके बाईं ओर कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा व दाईं ओर पूर्व मंत्री किरण चौधरी खड़ी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान यह पहला मौका रहा, जब प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में आई थीं। वे सबसे पहले सिरसा आई और बतौर स्टार प्रचारक पार्टी की ओर से एकमात्र रोड शो में शिरकत की। इस दौरान उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमडने से कुमारी सैलजा को माइक अपने हाथ में लेकर व्यवस्थाओं को खुद संभालना पड़ा।

लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

तेज धूप व प्रचार का अखिरी दिन होने के कारण कुमारी सैलजा को बार-बार भीड़ से आगे बढ़ने, आगे चलने का आह्वान करना पड़ रहा था। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने फूलों की बारिश कर प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा व अन्य नेताओं का स्वागत किया।

प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी की भारता जोड़ो यात्रा की यादें भी ताजा हो गई। इसकी वजह रोड शो में चलाया जा रहा थीम सॉन्ग बना। जो थीम सॉन्ग चलाया जा रहा था, वह भारत जोड़ो यात्रा का भी रहा है।

विदित रहे कि राहुल गांधी ने हरियाणा में 2 बार भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक अमित सिहाग, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील कुमार इंदौरा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक कुलवीर सिंह बैनीवाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव विनीत पूनिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, अमीर चंद चावला, डॉ. वीरेंद सिवाच, संतोष बैनीवाल, पवन बैनीवाल, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, विनीत कंबोज, रगीना रंगा आदि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Caste Equations : हरियाणा लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण बने डिसाइडिंग फैक्टर

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari’s Rewari Rally : कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini Election Campaign : डबल इंजन की सरकार ने मजबूती से किए काम : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

HSSC Chairman Himmat Singh : “जो युवा योग्य होंगे वह…परीक्षार्थियों के हित और आयोग की पारदर्शिता पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

एचएसएससी के चेयरमैन से मिलकर चयनित युवाओं व उनके परिजनों ने जताया आभार चेयरमैन ने…

9 hours ago

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा…

10 hours ago

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

10 hours ago

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग घटना के बाद पुलिस मौके…

10 hours ago