होम / Rahul Gandhi Haryana Visit : राहुल गांधी आज सोनीपत में न्याय रैली को करेंगे संबोधित

Rahul Gandhi Haryana Visit : राहुल गांधी आज सोनीपत में न्याय रैली को करेंगे संबोधित

• LAST UPDATED : May 22, 2024
  • रोहतक लोकसभा को भी साधेंगे

India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Haryana Visit : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रदेश के जिला सोनीपत की नई अनाज मंडी में दोपहर 2 बजे न्याय रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

ये दिग्गज रहेंगे उपस्थित

रैली के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह के अलावा सोनीपत के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी व रोहतक के प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल होंगे। तैयारी को लेकर सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार व खरखौदा विधायक जयवीर सिंह व अन्य नेताओं ने रैली स्थल का दौरा किया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

मालूम रहे कि गत दिनों देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनीपत रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया था और इस अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां जनता को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान मांगेंगे।

सुरक्षा बंदोबस्त होंगे पुख्ता

आपको यह भी जानकारी दे दें कि आज सोनीपत अनाज मंडी रैली के लिए डीसीपी, चार एसीपी स्तर के अधिकारियों के अलावा करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।  एसपीजी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा भी की। चौंक-चौराहों पर भी कड़ी व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Haryana Visit : 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में कुमारी सैलजा के समर्थन में करेंगी रोड शो 

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections : प्रदेश में 14.94 करोड़ की नकदी सहित कुल 62.03 करोड़ की अवैध शराब जब्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox