प्रदेश की बड़ी खबरें

Ram Rahim Furlough : एक बार फिर डेरामुखी राम रहीम जेल से आया बाहर, जानिए इतने दिनों की मिली फरलो

  • सुबह रोहतक जेल से हनीप्रीत के साथ यूपी के लिए हुआ था रवाना

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Ram Rahim Furlough : एक बार फिर चुनावों से पहले सिरसा डेरामुखी राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। जी हां, उसे प्रदेश सरकार द्वारा 21 दिनों की फरलो दी गई है। आज सुबह 6.46 बजे मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और यहां से राम रहीम को लेकर यूपी के बरनावा आश्रम को रवाना हुई। पूरी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को यूपी लाया गया।

Ram Rahim Furlough : 2017 से जेल में है डेरामुखी

मालूम रहे कि डेरामुखी राम रहीम को वर्ष 2017 में साध्वी दुष्कर्म मामले में सजा सुनाई गई थी। इतना ही नहीं, रणजीत हत्याकांड और छत्रपति हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। इस वर्ष की बात की जाए तो 19 जनवरी को सरकार ने रामरहीम को 50 दिन की पैरोल दी थी।

ज्ञात रहे कि हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रदेश सरकार स्वयं रामरहीम की पैरोल या फरलो देने का फैसला ले। इसके बाद रामरहीम ने 21 दिन की फरलो की अर्जी दाखिल की थी जिसे सरकार ने स्वीकार कर फरलो दे दी। उन्हें अब तक 13वीं बार जेल से बाहर लाया गया है।

जानिए कब-कब जेल से बाहर आया डेरामुखी

  • 20 अक्तूबर, 2020 : मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल।
  • 12 मई, 2021 : ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
  • 17 मई, 2021 : मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल। जिस पर उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
  • 3 जून, 2021 : पेट में दर्द के कारण पीजीआई लाया गया।
  • 8 जून, 2021 : स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया।
  • 13 जुलाई, 2021 : जांच के लिए एम्स लाया गया।
  • फरवरी, 2022 : 21 दिन की पैरोल।
  • जून, 2022 : 30 दिन की पैरोल।
  • अक्तूबर, 2022 : 40 दिन की पैरोल।
  • 21 जनवरी, 2023 : 40 दिन की पैरोल।
  • 20 जुलाई, 2023 : 30 दिन की पैरोल।
  • 20 नवंबर, 2023 : 21 दिन की पैरोल।
  • 19 जनवरी, 2024 : 50 दिन की पैरोल।
  • 13 अगस्त, 2024 : 21 दिन की फरलो।

यह भी पढ़ें : Cylinder Subsidy : अंत्योदय परिवारों को 500 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें : Three Children Died In Palwal : पलवल में एक ही परिवार के तीन बच्चों की यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

यह भी पढ़ें : Road Accident In Panipat : कार और बोलेरो की टक्कर में कार चालक की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

11 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

42 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago