प्रदेश की बड़ी खबरें

Rapist Jalebi Baba Death : 100 से ज्यादा महिलाओं का रेप करने वाले जलेबी बाबा की जेल में मौत

India News (इंडिया न्यूज़), Rapist Jalebi Baba Death : 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप करने वाला जलेबी बाबा की मौत हो गई है। बता दें कि वह हिसार के केंद्रीय जेल-2 में कैद था। जलेबी बाबा के नाम से मशहूर कैदी बिल्लू राम उर्फ अमरपुरी की जब तबीयत बिगड़ी तो पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rapist Jalebi Baba Death : काफी समय से था स्वास्थ्य खराब

जानकारी के मुताबिक जलेबी बाबा दुष्कर्म के दोष में हिसार की जेल में 14 वर्षों की सजा काट रहा था। उसने कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसी कारण काफी समय तक वह सोशल मीडिया पर भी छाया रहा था।  पुलिस का कहना है कि जेल में बाबा कई दिनों से बीमार था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लाए तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऐसे बनाता था हवस का शिकार

जानकारी सामने आई थी कि दोषी जलेबी बाबा के पास कई महिलाएं आती थी जिन्हें वह बहला-फुसलाकर चाय में नशे की गोली खिला देता था और फिर उसके बाद घिनौना काम करता था। इतना ही नहीं वह स्वयं ही इसकी विडियो भी बनाता था ताकि बाद में उसे ब्लैकमेल कर सके।

13 अक्टूबर 2017 को एक महिला ने हिम्मत दिखाई और इसकी शिकायत पुलिस टोहाना में दी जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो घटनास्थल से चिमटा, राख, भभूत, नशे की गोलियां आदि सामान बरामद हुआ। साथ ही बाबा के मोबाइल से करीब 120 अलग-अलग महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो भी मिले थे।

यह भी पढ़ें : A Young Man Drowned In Yamuna : यमुना नदी पर नहाने गए पांच युवकों में से एक की डूबने से मौत

यह भी पढ़ें : Minor Boy Raped Minor Girl : नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, परिवार को दी नींद की गोलियां 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

38 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago