प्रदेश की बड़ी खबरें

Red Beacons On Private Car : कैथल में तहसीलदार की निजी गाड़ी पर लगी थी लाल बत्ती, कटा चालान 

India News (इंडिया न्यूज), Red Beacons On Private Car : कैथल जिला के चीका कस्बे में नए तहसीलदार ने पिता की गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने पर यातायात पुलिस ने उनका चालान कर दिया। जानकारी अनुसार अनुसार यातायात पुलिस को एक निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जब जांच की तो यह सूचना सही मिली। हालांकि चालान होने के बाद तहसीलदार ने गाड़ी से तुरंत लाल बत्ती हटा ली। गाड़ी तहसीलदार के पिता के नाम पर पंजीकृत थी।

Red Beacons On Private Car : दोबारा गाड़ी पर बत्ती न लगने के लिए भी निर्देश दिए

यातयात पुलिस ने तहसीलदार के पास लाल बत्ती लगाने की अनुमति न होने पर उन्हें दोबारा गाड़ी पर बत्ती न लगने के लिए भी निर्देश दिए। सोमवार को गुहला में नए आए तहसीलदार मनोज मलिक ने नियुक्ति ली थी। जिस गाड़ी में पहुंचे थे। उस पर लाल बत्ती लगी थी। शहर के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत कैथल के यातयात प्रभारी रमेश चंद को की।

लाल बत्ती लगाने की कोई अनुमति नहीं दिखा सके

मंगलवार को जब यातयात पुलिस की टीम गुहला में तहसीलदार के सरकारी निवास पर पहुंची। उन्हें वहां पर लाल बत्ती लगी हुई गाड़ी खड़ी मिली। इसके बाद यातयात पुलिस पुलिस ने तुरंत गाड़ी के मालिक को सूचित किया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने की कोई अनुमति नहीं दिखा सके। इसके बाद यातायात पुलिस ने गाड़ी का 1500 रुपए का चालान कर दिया। जिस गाड़ी का चालान किया गया, वह तहसीलदार मनोज के पिता तेजबीर के नाम पंजीकृत है।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

1 hour ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

2 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

3 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 hours ago