Rewari Dada Gift Plot To Kinner
India News (इंडिया न्यूज), Rewari’s Dada Gift Plot To Kinner, चंडीगढ़ : हरियाणा के लोगों को अक्सर बड़े दिल वाला कह कर संबोधित किया जाता है। ऐसा उदाहरण आज रेवाड़ी में देखने को मिला है। जहां पोता होने की खुशी में एक दादा ने किन्नरों को अपना एक प्लॉट उपहार में दे दिया। यह देख कर सब हैरान रह गए। रेवाड़ी की सत्ती कॉलोनी में नवजात के जन्म की बधाई लेने गए किन्नरों को खुशी में 100 गज का प्लॉट देने का एलान कर दिया। दरअसल, शमशेर सिंह के घर कुछ दिन पहले पोते का जन्म हुआ था। शमशेर सिंह पेशे से एक बड़े जमींदार हैं। शहर के आसपास उनकी पुश्तैनी जमीन बहुत पड़ी है।
खुशियों के इसी क्रम में शुक्रवार को किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल शमशेर सिंह के घर पहुंचे। जिस तरह हर घर में किन्नर बधाई देने आते हैं, उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नर नाचने-गाने लगे। कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक चला और उसके बाद नवजात पोते की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने 100 वर्ग गज का प्लॉट उपहार स्वरूप देने की घोषणा कर दी। उसके बाद शमशेर सिंह ने सबके बीच कहा कि वह एक प्लॉट किन्नरों के नाम कर देंगे।
इसके बाद शमशेर सिंह ने किसी अन्य आवश्यकता के बारे में भी पूछा। जब शमशेर सिंह ने पूछा कि वह इस प्लॉट में क्या करेंगे, तो किन्नर ने कहा कि वह पशु रखेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि अगर भैंस भी चाहिए तो वह भी दे देंगे।
बता दें कि किन्नरों को दिया गया यह प्लॉट शहर के झज्जर रोड पर इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच है। इसकी मौजूदा कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari on New Toll System : हाईवे से खत्म हो जाएंगे टोल प्लाजा, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें : Charkhi Dadri Boy Mohit Yadav : हरियाणा के लाल ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, जिसकी देशभर में हो रही चर्चा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…