प्रदेश की बड़ी खबरें

All India Inter University Youth Festival में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

  • 3 विधाओं में प्रथम, तीन विधाओं में द्वितीय व एक विधा में किया तृतीया स्थान हासिल
  • 2100-2100 रुपए देकर प्रतिभागियों को किया सम्मानित
अनुरेखा लाम्बरा, India News (इंडिया न्यूज),All India Inter University Youth Festival,पानीपत : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इतिहास रचकर महाविद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुएम महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तीन विद्याओं में प्रथम,तीन में द्वितीय व एक विधा में तृतीय स्थान पर कब्जा किया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, पंजाब में  में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक किया गया। वीरवार को विजेता प्रतिभागियों का महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर कॉलेज प्रंबधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर, अरुण आर्य, प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता व सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।

यह उपलब्धि आर्य कॉलेज की नहीं अपितु पूरे हरियाणा प्रदेश की

प्रंबधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर व वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला ने कहा कि यह उपलब्धि केवल आर्य कॉलेज की नहीं अपितु पूरे हरियाणा प्रदेश की है। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. रामनिवास, प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, डॉ.विजय सिंह, डॉ.नीलू खालसा, अकरम खान सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 37 वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में भाग लिया।

18 विधाओं में से 15 विधाओं में पुरस्कार जीत इतिहास रच दिया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कुल 18 विधाओं में भाग लिया व 15 विधाओं में पुरस्कार जीत इतिहास रच दिया। ये केवल आर्य कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है कि छ विधाओंमें प्रथम व एक विधा में तृतीय स्थान हासिल कर थियेटर में ओवर ऑल ट्रॉफी केयुके ने हासिल की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करनाल जोन में आर्य महाविद्यालय ने युवा महोत्सव में लगातार 18 बार प्रथम स्थान व 8 बार इंटर ज़ोनल में प्रथम स्थान वहीं 9 बार राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं उन्होंने अंत में बताया कि आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई बार भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ एशियन इंटर यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉलेज का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे होनहार विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम आज पूरे देश में विदेशों में रोशन कर रहे हैं।

विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया 

 डॉ.रामनिवास ने अपने वक्तव्य में बताया कि आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए वन एक्ट प्ले, लाइट वोकल इंडियन और प्रोशेशन में पहला स्थान, आर्केस्ट्रा, माईम, वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो, में दूसरा स्थान व ग्रुप सोंग इंडियन में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे भारतवर्ष में महाविद्यालय का नाम रोशन किया है जोकि हमारे लिए गर्व का विषय है।  डॉ. रामनिवास ने अंत में यह भी बताया कि कॉलेज की प्रंबधक समिति ने ऑल इंडिया यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 2100-2100 रूपय देकर सम्मानित किया वहीं लाइट वोकल इंडियन विधा में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा शीतल को 5100 रूपय की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago