प्रदेश की बड़ी खबरें

Panipat Groom Murder Or Suicide : सुहागरात पर दूल्हा फंदे से लटका मिला

  • खुशी वाले परिवार में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Groom Murder Or Suicide : प्रदेश के पानीपत जिले में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो जाने का मामला सामनेे आया है। इस कारण खुशियों वाले घर में मातम छा गया। जी हां, रात के समय युवक के पास एक कॉल आई, जिस कारण वह घर से चला गया और रातभर वापस नहीं लौटा। इस पर उसकी इधर-उधर काफी तलाश की गई। लेकिन बाद में उसका शव खेतों में पेड़ पर लटका मिला। शव को देखते ही परिजनों व अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

Panipat Groom Murder Or Suicide : मृतक का भाई ने पुलिस काे ये बताया

जानकारी देते हुए भाई प्रभजीत सिंह निवासी गांव खोतपुरा ने बताया कि उसके भाई हरदीप (21) का इसी माह 16 जून को विवाह हुआ था। अगले दिन उसकी सुहागरात थी। सुबह हरदीप की पत्नी ने बताया कि रात को करीब 12.30 बजे उसके पति के पास किसी का फोन आया और फोन आते ही वह बाहर चला गया लेकिन फिर वापस नहीं आया। सारी रात वह इंतजार करती रही। वहीं परिजनों का आरोप है कि फोन करने वालों ने ही हरदीप की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया

वहीं युवक को फंदे पर लटका देख सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया जहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Sonipat Accident : करंट की चपेट में आने से 3 श्रमिकों की मौत, 1 साथी गंभीर

यह भी पढ़ें : Youth Drowned : जींद में हांसी ब्रांच नहर में नहाते समय युवक डूबा

यह भी पढ़ें : Robbery At Gunpoint In Bank Mitra Branch : पीएनबी बैंक की मित्र शाखा में गन पॉइंट पर हुई लूट की वारदात का महज 48 घंटे के दौरान पर्दाफाश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago