होम / Road Accident : थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत, दो घायल 

Road Accident : थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत, दो घायल 

• LAST UPDATED : May 12, 2024
India News (इंडिया न्यूज), थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि दोनों घायलों का करनाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Road Accident : थ्री व्हीलर चालक तेज गति और गफलत में चल रहा था

पुलिस को दी शिकायत में रंजनदास वासी इटाचना जिला पूरबा मेदीनीपुर पश्चिम बंगाल ने बताया कि वे शनिवार शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद थ्री व्हीलर के इंतजार में नेफ्था प्लांट के गेट पर खड़े थे। इस समय थ्री व्हीलर चालक सुलेमान पुत्र अलीमुद्दीन थ्री व्हीलर लेकर वहां आया और उसने लगभग दर्जन भर लोगों को थ्री व्हीलर में बिठाकर ददलाना गांव की ओर चल पड़ा। थ्री व्हीलर चालक हमारे मना करने के बाद भी थ्री व्हीलर को तेज गति और गफलत में चल रहा था। जैसे ही थ्री व्हीलर आइओसीएल गोल चक्कर के नजदीक पहुंचा उसने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीजीआई रोहतक कर दिया गया रेफर

थ्री व्हीलर चालक मोटरसाइकिल सवार युवक को वहीं पड़ा छोड़कर थ्री व्हीलर लेकर दौड़ पड़ा। जिसमें थ्री व्हीलर सवार तीन व्यक्ति सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण, सुदीप जाना पुत्र वापी जाना और सुजीत पुत्र रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हम तीनों लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पानीपत लेकर गए जहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया।
जबकि अन्य दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को हमने करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी और थ्री व्हीलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार युवक गौरव पुत्र विनोद वासी ददलाना को परिजन और पुलिस इलाज के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने गौरव को भी मृत घोषित कर दिया।

नन्हे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गौरव की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची सारे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गौरव को एक 4 वर्षीय बेटा और एक  6 वर्षीय बेटी है। जिनके सर से पिता का साया उठ गया।
सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों गौरव और सुनील कुमार की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जबकि दोनों घायलों का इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थ्री व्हीलर सवार एक युवक की शिकायत पर थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT