पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए... वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल के हरियाणा में प्रचार पर कहा कि केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाएं, वहीँ भाजपा के मेनिफेस्टो पर विज ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है।
हरियाणा के यमुनानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक रैली को संबोधित करने जा रहे हैं जिसे लेकर विज ने तंज कसा और कहा कि केजरीवाल लोगों को क्या आकार देंगे, सबसे पहले पंजाब में आप की सरकार है तो वो सबसे पहले हरियाणा का पानी दिलवाए हमें और फिर वोट की बात करे। वहीं आम आदमी पार्टी का जहां जन्म हुआ था दिल्ली में लोकसभा की सारी सीटें हारी है, उनका दीपका बुझ चुका है। वो हरियाणा में आकर क्या उजाला करेंगे।
भूपिंदर हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस के राज में युवा खिलाड़ी बने हैं तो भाजपा के राज में युवा नशेड़ी जिस पर गरजते हुए विज ने कहा की ये तो चुनाव के जुमले हैं। इनके वक्त में एशियाई गेम्स हुई थी जिसमें खिलाड़ी मेडल लेकर आए थे और इन्होंने उनके ईनाम तक नहीं दिए थे।
विज बोले जब उनके टाइम में खेल हुए तो उन्होंने साक्षी मालिक को एयरपोट पर जाकर चेक दिया था यह है भाजपा और कांग्रेस में अंतर। विज बोले कि कांग्रेस नाम की कोई पार्टी नहीं है। हरियाणा में इसके 16 साल से कोई चुनाव नहीं हुए। ये अलग अलग धड़ों का समूह है, जिन्होंने सभी जगह से अपने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष साथी खड़े किए हुए हैं।
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…