प्रदेश की बड़ी खबरें

Vijay Sankalp Rally In Karnal : कांग्रेस ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर का किया अपमान : नायब सैनी

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा कंज, बोले- भंडारे में गए तो पूरी खत्म और बाहर आए तो चप्पल गायब 

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Vijay Sankalp Rally In Karnal : भारतीय जनता पार्टी युवा हरियाणा सरकार के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की।

भाजपा डाॅ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चल रही

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पवित्र संविधान के निर्माता महानयक डाॅ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर जनकल्याण के कार्य कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. अंंबेडकर का अपमान करने का काम किया। डा. अंबेडकर को भारत रत्न गैर कांग्रेसी सरकार के समय दिया गया था।कांग्रेस सुबह शाम बैठकों में लगी हुई है, जिनके नाम कांग्रेस तय करती है वे चुनाव लड़ने से इंकार कर देते हैं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र की योजनाओं को अभी तक लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री के कामकाज को देखते हुए कांग्रेसी चुनाव लड़ने से डर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली करनाल विधानसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डाॅ. अंबेडकर जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए संविधान की पालना करने व उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर हर व्यक्ति हर वर्ग को समान अधिकार देने का काम किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार उसी रास्ते पर चलकर जन सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट काल में 80 करोड़ परिवारों को राशन देने की योजना शुरू की।

घर-घर जल पहुंचाने का कार्य किया गया

चार करोड़ से ज्यादा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए। घर-घर जल पहुंचाने का कार्य भी पीएम मोदी ने ही किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरियां युवाओं को दी। साढ़े नौ साल में बहुतेरी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संकल्प लें कि इस बार मनोहर लाल को देश में सबसे ज्यादा वोटों से जितवा कर लोकसभा में भेजेंगे। करनाल की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस की सोच एक परिवार को आगे बढ़ाने की रही है। डाॅ. अंबेडकर को भारत रत्न गैर कांग्रेसी सरकार के समय दिया गया था।

कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डाॅ. अंबेडकर की जय और भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि डाॅ. अंबेडकर एक विचारधारा हैं। उन्होंने अंग्रेजी विचारधारा से देश की जनता को आजादी दिलाने का काम किया। वोट का अधिकार डाॅ. अंबेडकर की देन है। मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा। कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। बापू बेटा को कांग्रेस की परवाह नहीं है। चुनाव लडऩे से बच रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि मोदी जी के अब की बार 400 पार के नारे को सफल बनाना है। कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

23 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago