प्रदेश की बड़ी खबरें

Wave Of Resignations In JJP : अब विधायक जोगीराम ने छोड़ी जननायक जनता पार्टी

  • लोकसभा चुनाव से पूर्व ही जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों की झड़ी

India News (इंडिया न्यूज), Wave Of Resignations In JJP, चंडीगढ़ : प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद अब जननायक जनता पार्टी (JJP) लगातार बिखरती जा रही है। जहां कल प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ी, वहीं कई विधायक भी अब पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी झामने आई है कि विधायक जोगीराम ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने भी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद जजपा को झटके पर झटके मिल रहे हैं।

2019 में जोगीराम सिहाग जजपा में हुए थे शामिल

कुल मिलाकर देखा जाए तो लोकसभा चुनाव से पूर्व ही जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग हुई है। जहां प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने अपना लिखित इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को भेज दिया है, वहीं बरवाला से जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग ने भी इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात रहे कि 2019 में जोगीराम सिहाग को टिकट नहीं मिली थी तो वो हताश हो गए थे और भाजपा छोड़कर जजपा में शामिल हाे गए थे।

ये भी छोड़ चुके जजपा

मालूम यह भी रहे कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा जजपा की प्रदेश महासचिव रेखा शाक्य ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उधर, प्रदेश महिला सचिव ममता कटारिया ने भी पार्टी छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें : Birendra Singh Joins Congress : 10 वर्षों बाद घर वापसी, कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : JJP State President Nishan Singh Resignation : जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party इनेलो में शामिल होने को तैयार : अजय चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago