प्रदेश की बड़ी खबरें

Gurnam Singh Chadhuni : कांग्रेस और भाजपा दोनों से हमें नहीं कोई उम्मीदः गुरनाम सिंह चढूनी

  • आज सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने का मबूर

India News (इंडिया न्यूज), Gurnam Singh Chadhuni : भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि देश में ज्यादातर कांग्रेस और भाजपा का ही राज रहा है। न तो कांग्रेस ने किसानों को उसकी फसल के भाव दिए और न ही भाजपा ने। हम केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। किसानों को 2014 से लेकर अब तक 4 लाख करोड़ रुपए न्यूनतम मूल्य से कम दिए गए हैं। इससे किसान कर्जा चढ़ने के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ। आत्महत्या करे किसान, कर्जे में दबे किसान और कर्जे माफ किए जाते हैं पूंजीपतियों के।

Gurnam Singh Chadhuni : किसान आंदोलन में जिंदल और गुप्ता ने नही किया कोई सहयोग

सुशील गुप्ता और नवीन जिंदल सांसद रहे है, लेकिन हम किसानों के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा। किसान आंदोलन में जिंदल और गुप्ता ने कोई सहयोग नहीं किया तो इन दोनों से हम कोई उम्मीद नहीं रख सकते। भूपेंद्र हुडृडा से भी हम कोई उम्मीद नहीं रखते क्योंकि जब किसान आंदोलन चल रहा था तब विपक्ष के नेता रहते सरकार द्वारा दी जा रही कैबिनेट मंत्री स्तर की सारी सुविधाओं के साथ ऐशो आराम की और एक सरकारी चपड़ासी तक का भी त्याग नहीं किया।

अभय चौटाला ही किसानों की आवाज आगे बढ़ा सकते हैं

एक भी कांग्रेस नेता ने इस्तीफा देकर किसानों का साथ नहीं दिया। हमारी सदन में कौन आवाज उठा सकता है, कौन वकालत कर सकता है यह हमें समझना होगा। अभय चौटाला ने किसानों की आवाज सदन में और बाहर दोनों जगह उठाई है। किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दिया और लगातार किसानों के बीच में हैं। चौधरी छोटूराम ने कहा था कि किसान एक तो बोलना सीख ले और दूसरा अपने दुश्मन को पहचानना सीख ले।

आज समय आ गया है अपने को पहचानने का अगर आज अभय सिंह का साथ हम किसानों ने नहीं दिया तो किसान कमेरे की बांह पकड़ने वाला कोई नहीं बचेगा। आज हमारा फर्ज बनता है कि अभय सिंह चौटाला को सांसद बनाकर भेजें और किसानों की आवाज को लोकसभा में बुलंद करें।

यह भी पढ़ें : Former Union Minister Vinod Sharma : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने दिया भाजपा को समर्थन

यह भी पढ़ें : Chunav Manch Karnal : 10 वर्षों में मोदी जी ने जितना काम किया, उतना कांग्रेस 60 साल में भी नहीं कर सकी : नायब सैनी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

29 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

48 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

1 hour ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago