प्रदेश की बड़ी खबरें

Rain With Strong Winds : दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिज़ाज, तेज आंधी के साथ हुई बरसात

India News (इंडिया न्यूज), Rain With Strong Winds : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार शाम अचानक करवट बदली, जिससे लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी। दिल्ली एनसीआर -हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव नजर आया है। कई फरीदाबाद, पानीपत, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश से आमजन को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 14 मई तक विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

Rain With Strong Winds : तेज हवाओं के साथ बारिश हुई

शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़, फरीदाबाद से मौसम में बदलाव की शुरुआत हुई। यहां तेज गति से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे पानीपत में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मडलौडा में बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे पहले दोपहर के समय पूर्वी हवा चलने के साथ आसमान में धूप खिली रही। वहीं सोनीपत में रात साढ़े 9 बजे अचानक आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। यहां करीब आधे घंटे तक बादलों की गरजना के साथ बारिश हुई।

कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई

इससे पहले अंबाला में देर शाम अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र बराड़ा में भी तेज बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई। वहीं नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक घंटे बारिश हुई, वहीं कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे लोगों ने गर्मी में काफी हद तक राहत महसूस की है। बारिश के साथ क्षेत्र के कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। वहीं आसमान में बादल छाने और बारिश से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

फसलों और मंडी में गेहूं पर मंडराया बारिश का खतरा

वहीं कुरुक्षेत्र में जिलाभर की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान की इंतजार में शुक्रवार देर शाम को भी एक लाख 61 हजार 360 क्विंटल गेहूं रहा। जिस पर बारिश का खतरा मंडरा गया। देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धूल उड़ने लगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि तेज हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई

शुक्रवार को कई जिलों में दोपहर के समय और कई जगह रात के समय अचानक से मौसम ने करवट बदली। पानीपत, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में रात को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ से डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया था। शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में दिन का तापमान 43.0 डिग्री और रात्रि तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

 

यह भी पढ़ें : Prohibited Drug Injections : नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, 3500 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

यह भी पढ़ें : Sakshi Malik’s Reaction : बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय, साक्षी मलिक ने कहा कि यह “जीत की दिशा में एक छोटा कदम” है

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

20 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago