प्रदेश की बड़ी खबरें

Manohar Lal Appeals To Sikh community To Vote : देश और समाज पर जब भी कोई संकट आया तो सिख समाज हमेशा सीना तान कर खड़ा रहा : मनोहर लाल

  • सिखों का 500 साल का इतिहास रहा, मुगलों के खिलाफ सीना तान कर खड़े रहे
  • कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया, कांग्रेस नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे
  • देश के विकास के लिए मोदी को मजबूत करें : मनोहर लाल

India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Appeals To Sikh community To Vote : पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाने और देश के विकास के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि सिख इस देश की सिरमौर कौम है। इस कौम का बलिदान और शहीदों का इतिहास रहा है। जब भी देश और समाज पर कोई संकट आया है या कोई चुनौती आई हैं तो सिख समाज हमेशा सीना तान कर खड़ा रहा है। इनका 500 साल पुराना इतिहास है।

 

Manohar Lal Appeals To Sikh community To Vote

आने वाली पीढ़ियां भी इस कौम से प्रेरणा लेंगी

इस बीच मुगलों के अत्याचार देश पर हुए हैं। इस दौरान सिख समाज ने मुगलों के अत्याचार को खत्म करने और लोगों को जागरूक करने का काम किया। प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर दसवीं पातशाही गुरु गोविंद सिंह तक सभी ने लोगों को जागरूक किया। इनके बलिदान के कारण ही देश बच पाया है। गुरु गोविंद सिंह के बारे में कहा जाता है कि ‘पिता वारया, तै लाल चारे वारे अ हिंद तेरी शान बदले।‘ उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी इस कौम से प्रेरणा लेंगी। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि मैं आपको नमन करता हूं।

Manohar Lal Appeals To Sikh community To Vote : कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया

मनेाहर ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो जो महत्व हमें मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया। कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। जब से नरेद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उनसे अगली पीढ़ी को प्ररेणा मिलेगी। उन्होंने दुनिया में देश का नाम चमकाया है। पाकिस्तान में करतार साहब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए करतार साहब कॉरिडोर का निर्माण पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू करवाया। अब आसानी से लोग गुरु दर्शन के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।

मै आप सभी से अपील करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री को और मजबूत बनाने का काम करें और कमल के फूल का बटन दबाकर पीएम मोदी का साथ दें। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया और मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसे अत्याचारी कानून को खत्म कर महिलाओं के उत्थान का काम किया है। देश के इतिहास को कायम रखने के लिए पीएम मोदी का साथ दें। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए आप भी उन्हें मजबूत करें। प्रदेश की सभी दस की दस सीटें जीताकर मोदी का साथ दें।

किसानों को मजबूत किया

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी किसानों को मजबूत करने का काम किया है। सरकार किसान हितैषी है। कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। लोगों को भटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस के बहकावे में न आएं। ये झूठ बोलने वाले लोग हैं। उनके पास कोई लीडर नहीं है। कांग्रेस में सभी सपने ले रहे हैं।

वे सोच रहे हैं कि बिल्ली के भागे झीका टूट गया तो उनके हाथ भी लग जाए। किते लालू, किते भालू, किते राहुल, किते पप्पू, किते ममता दीदी व केजरीवाल। उनके पास कोई एक नेता नहीं है। उन्हें पता है कि “न नौ मन तेल होगा और न ही राधा नाचेगी”। आप मोदी को मजबूत कर देश के विकास को रफ्तार दे। इस मौके पर सरदार मंनिंद्र सिंह सिरसा, सतनाम सिंह, सरदार गुलाब सिंह, बीबी रविंद्र कौर, बीबी अवनीत कौर,सुदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Ambala Rally : मोदी जी ने देश का जितना विकास किया, उतना किसी ने नहीं : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : PM Modi Ambala Rally : हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ : मोदी

 

 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

10 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

10 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

11 hours ago