प्रदेश की बड़ी खबरें

Compromise In Rape Case : हांसी में दुष्कर्म के मामले में समझौते करने के आरोप में आरोपी महिला गिरफ्तार 

India News (इंडिया न्यूज),Compromise In Rape Case. हिसार:  हांसी में दुष्कर्म के मामले में समझौते करने के आरोप में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले में महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था व दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Compromise In Rape Case :  दुष्कर्म के मामले में नवीन नारू जेल में बंद है 
जानकरी मुताबिक 28 फरवरी को भाजपा युवा नेता कपिल शर्मा उर्फ नेहरू को जेल में बंद हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को उक्त केस से बाहर निकालने की बदले में पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने हरियाणवी कलाकार के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में धरौदी गांव निवासी जयपाल ने बताया था कि वह भी हरियाणवी कलाकार है। नवीन नारू उसकी रिश्तेदारी में पड़ता है। कुछ महीने पहले हांसी निवासी एक महिला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। इस मामले में नवीन नारू जेल में बंद है।

 

मामले से निकालने के एवज में मांगे 20 लाख रुपए

उन्होंने बताया कि नवीन नारू को इस मामले से निकालने के एवज में उक्त महिला, भाजपा युवा नेता कपिल नेहरू व रामसिंह कालोनी निवासी सतपाल ने उनसे पैसों की मांग की थी। उन्होंने इस ऐवज में उनसे 20 लाख रुपये की मांग की थी। उसने पैसे ज्यादा होने की बात कही तो 15 लाख रुपए पर सहमति बनी थी। उपरोक्त आरोपियों द्वारा बताई गई जगह हांसी कोर्ट के पास उन्हें डेढ़ लाख देने के लिए पहुंचा था। जहां से उन्हें पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

महिला आरोपी भी गिरफ्तार 

शहर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक महीना पहले दुष्कर्म के केस में समझौता कराने के एवज में पैसे लेते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। अब आरोपी महिला की भी गिरफ्तारी की गई है। मामले की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Birendra Singh Joins Congress : 10 वर्षों बाद घर वापसी, कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : JJP State President Nishan Singh Resignation : जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party इनेलो में शामिल होने को तैयार : अजय चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

47 mins ago

Online Fraud : गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे निकाल ली थी राशि, अब आया शिकंजे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…

1 hour ago

Big Scam in Haryana: कार खरीदने का लालच देकर ठगी लाखों की रकम, Whaatsapp पर किया था संपर्क

हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…

1 hour ago

Congress MLA: ’90 विधायक हैं, कितनों के…’, SDO ने कही ऐसी बात गुस्से से बौखलाए कांग्रेस MLA और उठाया बड़ा कदम

हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…

2 hours ago