होम / Woman Committed Suicide : फंदा लगाकर महिला ने किया सुसाइड, हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

Woman Committed Suicide : फंदा लगाकर महिला ने किया सुसाइड, हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

BY: • LAST UPDATED : June 10, 2024

संबंधित खबरें

  • हथेली लिखा मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मधु

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Woman Committed Suicide : थर्मल पावर स्टेशन पानीपत की सुंदर नगर कॉलोनी के घर मे संदिग्ध हालत में 26 वर्षीय महिला ने फंदा लगा कर जान दे डाली। सूचना मिलने पहुंचीं पुलिस को एक ऐसा पुख्ता सबूत मिला जो मृतका ने सुसाइड करने से पहले मरने को मजबूर करने वाले आरोपी तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया। वह ऐसा पुख्ता सबूत पुलिस को मिला जो मृतिका के हाथ पर पेन से लिखा मिला कि मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ मधु है। पुलिस थाना मडलौडा की टीम ने मौके पर जांच के दौरान मृतका के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट की फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कर कब्जे ले लिया। महिला के परिजनों को सूचित कर शव को सोमवार तक शव को शव गृह में रखवा दिया था।

कौन है ये मधु ? मृतिका ने हाथ की हथेली पर क्यों लिखा मधु का नाम ? 17 वर्षीय मधु क्यों है मृतिका नेहा की मौत की ज़िमेदार ? चचेरी बहन मधु क्यों बनी इतनी बड़ी रुकावट ? इन सब सवालों को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Woman Committed Suicide : पड़ोस के घर से ली थी रस्सी

मृतका के पति दलीप ने बताया कि वह बिहार के सिवान का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी व 7 वर्षीय बेटी के साथ थर्मल के पास सुंदर नगर कालोनी में रहता है। वह हमेशा की तरह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। वह शाम को घर लौटा तो अपनी पत्नी को फंदे पर लटके देखा। फंदे पर लटकी देख वह चिल्लाया। सभी आसपास के लोग एकत्रित हो गए और फंदे से उतारा। पुलिस थाना मडलौडा की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया कि मृतका नेहा 26 वर्षीय ने दिन में पड़ोस के घर से रस्सी ली थी। उसके बाद अपनी बेटी को चाचा के घर खेलने के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया

मडलौडा पुलिस ने मृतका नेहा के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मडलौडा पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के हाथ पर लिखा सुसाइड नोट की जांच की जा रही मिलान किया जा रहा। जैसी पुष्टि होगी वैसी ही कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Fire In Plywood Factory : फतेहाबाद में बंद पड़ी प्लाईवुड की फैक्ट्री में लगी आग 

यह भी पढ़ें : Cabinet Minister Manohar Lal : मनोहर लाल को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अलावा मिला ऊर्जा मंत्रालय 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT