प्रदेश की बड़ी खबरें

Woman’s Body Found : बरवाला ब्रांच नहर से कट्टे में महिला का शव बरामद

  • महिला के पास से नहीं हुआ कुछ भी बरामद, शव पीछे से बहकर आया

  • पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Woman’s Body Found : भाखड़ा की बरवाला ब्रांच नहर से गढ़ी थाना पुलिस ने कट्टे में बंद एक महिला का शव बरामद किया है। महिला के पास से ऐसा कुछ बरामद नही हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने सिंचाई विभाग के बेलदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नहर पर पडऩे वाले संबंधित थाना क्षेत्रों को शव की सूचना दे दी है।

Woman’s Body Found : गल चुका था शव

गांव लोन निवासी सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत जयबीर भाखड़ा की बरवाला ब्रांच नहर पर गश्त कर रहा था। उसी दौरान गांव पदार्थखेड़ा के निकट नहर में कट्टे में बंद शव बहता दिखाई दिया। शव की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कट्टे में बंद शव का बाहर निकाला। जोकि महिला का निकला। कट्टे में बंद होने तथा पानी में रहने के कारण शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। यह तो साफ था कि महिला की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर नहर में फैंका गया है।

महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त

मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसने जामनी रंग का कुर्ता तथा सलवार पहनी हुई है। बाएं हाथ तथा पांव पर काला धागा बंधा हुआ था। मृतका के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। यह भी साफ था कि शव पंजाब की तरफ से बह कर नहर में आया है।

फिलहाल गढ़ी थाने के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शिनाख्त के लिए नरवाना के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने बेलदार जयवीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही भाखड़ा नहर से लगते थाना क्षेत्रों को महिला के शव के बारे में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें : Jind Murder News : जेठ की चाकू से गोदकर और ईंट मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : Farmer Shubhkaran Death Case : SIT करेगी शुभकरण की मौत की जांच

यह भी पढ़ें : Dr. Sushil Gupta’s Allegations Against Returning Officer : रिटर्निंग अधिकारी पर स्ट्रांग रूम की पारदर्शिता खत्म करने के आरोप

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

3 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

3 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

4 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

4 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

5 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

5 hours ago