प्रदेश की बड़ी खबरें

Yamunanagar Honor Killing : हरियाणा में दामाद की हत्या, बेटी के लव मैरिज से थे नाराज

India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar Honor Killing : यमुनानगर में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है जिस कारण कॉलोनी में साफ दहशत देखी जा रही है। यहां शहर की गाडौली कॉलोनी में लव मैरिज करने वाले अभिषेक (24) का उसकी पत्नी के भाइयों ने चाकू से गोदकर मर्डर कर दिया। वहीं जैसे ही पुलिस को वारदात की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

किसी शादी समारोह में आए थे

जानकारी के अनुसार मोहाली थाना डेरा बस्सी के बालाजी नगर निवासी आकाश ने यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी के लड़के अभिषेक ने एक साल पहले निशा पुत्री जगीर सिह वासी गधौली कॉलोनी यमुनानगर के साथ प्रेम विवाह किया था। यह विवाह लड़की के परिजनों को मंजूर नहीं था। इसी कारण वह लड़के से रंजिश रखते थे और मौके की तलाश में थी।

21 अप्रैल को अभिषेक के ताऊ की लड़की सोनिया की शादी थी और इसी शादी में शामिल होने के लिए वह और अभिषेक अपने परिवार सहित आए हुए थे। रात 10.15 बजे पर दो बाइक पर 5 लड़के हथियारों सहित आए और अभिषेक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिजनों ने तुरंत सिविल हस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

इनके खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मृतका के साले चन्ना सिह चीनु गुज्जर, सचिन अनुपम गुज्जर और उनके साथियों राहुल उर्फ रिंकु, आर्यन शर्मा और एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पत्नी और लड़के के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : Sonipat Woman Murder : तीसरी मंजिल से फेंककर महिला की हत्या

यह भी पढ़ें : Innocent Girl Murder : सोनीपत में मां और प्रेमी ने मासूम बच्ची को बूरी तरह पीटा था, हत्या से पहले दुष्कर्म

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

2 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

2 hours ago