देश

Akhilesh Yadav Pays Tribute To Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

India News (इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav Pays Tribute To Mukhtar Ansari,गाजीपुर :  मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक-संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने के लिए रविवार को गाजीपुर पहुंचे। वह शोक जताने के लिए फाटक स्थित सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

कब्रिस्तान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव के गाजीपुर कार्यक्रम को देखते हुए मुख्तार अंसारी के आवास पर और कब्रिस्तान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए थे। डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की भारी टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अखिलेश यादव के आने की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ के साथ ही मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों को भी अंदर जाने से रोका गया है।

 

अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचे

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचने से पहले मुख्तार के घर पर खास इंतजाम किए गए थे। पुलिस भी अखिलेश यादव के पहुंचने को लेकर सतर्क थी। जब अखिलेश मुख्तार अंसारी के आवास पहुंचे तो वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, हालांकि पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं और मीडिया को अंदर जाने से रोक लिया। अफजाल अंसारी व उमर अंसारी ने अखिलेश यादव का फाटक पर स्वागत किया। अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचे थे। इसके बाद वो सफारी गाड़ी से मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : Gangster Rohit Godara : एनआईए टीम की रडार पर है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सबसे बड़े गुर्गा रोहित गोदारा

यह भी पढ़ें : Pratistha Foundation’s Unique Initiative : प्रतिष्ठा फाउंडेशन समाज को हर उस जरूरी मुद्दे के प्रति कर रहा है जागरूक, जिन्हें हम जानकर भी रहते अनजान 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

7 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

7 hours ago