देश

Ch. Devi Lal’s 23rd Death Anniversary : किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ. देवीलाल: अभय सिंह चौटाला

India News (इंडिया न्यूज),Ch. Devi Lal’s 23rd Death Anniversary,चंडीगढ़ : स्वर्गीय जननायक चौ. देवीलाल की 23 वीं पुण्यतिथि शनिवार को हरियाणा समेत पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और पूर्व उपप्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

इन्होंने दी श्रद्धांजलि 

मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित स्वर्गीय चौ. देवीलाल की समाधि संघर्ष स्थल पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह राणा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, समेत पूरे प्रदेश से आए इनेलो नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अभय सिंह चौटाला ने संसद भवन स्थित चौ. देवीलाल की मूर्ति पर भी जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

चौ. देवीलाल ने लोक भलाई योजनाओं को लागू किया जो आज भी चालू हैं

संघर्ष स्थल पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय चौ. देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर और कमेरों के हकों के लिए आवाज बुलंद की और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने छतीस बिरादरी के लोगों के उत्थान वाली नीतियों को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के सभी शोषित वर्गों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप लाभ पहुंचाया। चौ. देवीलाल ने देश में बुजुर्गों के लिए 100 रूपए मासिक पेशंन की, कर्ज में डूबे किसानों के कर्जे माफ किए, किसानों के ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन से हटा कर गड्डा घोषित किया, हरिजन चौपालों का निर्माण तथा अनुसुचित जाति के लिए जच्चा -बच्चा भत्ता जैसी लोक भलाई योजनाओं को लागू किया जो आज भी चालू हैं।

यह भी पढ़ें : CM Nayab Singh Saini In Jind Rally : जींद की आवाज ऐतिहासिक आवाज, यह आवाज दिल्ली भी जाएगी और चंडीगढ़ भी : सीएम

यह भी पढ़ें : Birendra Singh Will Join Congress : पहले नवरात्र को कांग्रेस के होंगे बीरेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : Pratistha Foundation’s Unique Initiative : प्रतिष्ठा फाउंडेशन समाज को हर उस जरूरी मुद्दे के प्रति कर रहा है जागरूक, जिन्हें हम जानकर भी रहते अनजान 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago