देश

Farmers Protest New Update : किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल गांधी

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest New Update, नई दिल्ली : किसानों की दिल्ली कूच को लेकर 13 फरवरी यानि कल से पुलिस के साथ झड़प जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं। झारखंड में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण को रोकते हुए कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी बुधवार को झारखंड में दूसरे चरण की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रही थी।

बता दें कि मंगलवार को पंजाब-हरियाणा के किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध दिल्ली चलो के आह्वान के तहत आंदोलन करने काे उतरे। किसानों के इस आंदोलन का कारण मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) और अन्य कई मुद्दे हैं। हालांकि किसानों को रोकने के लिए दिल्ली से सटे कई बॉर्डर में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली की सीमाओं में भारी पुलिस बल के अलावा कई जगह कंक्रिट की दीवारें, किले और कटीले तारों को लगाया गया है।

वहीं मगंलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर आ रहे किसानों को पुलिस ने हरियाण के शंभू सीमा पर रोक दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आए किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। उधर किसानों ने भी प्रशासन द्वारा लाए गए बैरिकेट्स को तोड़ने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस की सिंघु बॉर्डर को लेकर घोषणा

दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर घोषणा करते हुए कहा, “बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले किसानों पर गैस का इस्तेमाल किया जाएगा और लाठियां चलाई जाएंगी।” पुलिस ने कहा, “अगर किसान आक्रामक रहे तो उनके खिलाफ मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाएगा।” दिल्ली पुलिस ने कहा, “वे आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें उनका मुकाबला करने की जरूरत है। हमारा लक्ष्य उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकना है ताकि वे शहर में अराजकता न फैलाएं। अगर हम एकजुट रहेंगे, तो वे विफल हो जाएंगे।”

यह भी पढ़ें : Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

यह भी पढ़ें : Farmer Protest Day 2 : किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, लगातार बनी हुई टकराव की स्थिति

यह भी पढ़ें : Farmers Protest at Shambhu Border : दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

यह भी पढ़ें : Section 144 in Delhi : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में 1 माह के लिए धारा 144 लागू

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

9 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

10 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

10 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

10 hours ago