देश

North India Weather Updates : घने कोहरे की चादर से लिपटा उत्तरी भारत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

India News (इंडिया न्यूज़), North India Weather Updates, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित पूरे उत्तरी भारत के अधिकतर राज्यों में आज भी सुबह से घना कोहरा छाया मिला और जमीन से आसमान तक यातायात बाधित नजर आया। पिछले कल यानि शुक्रवार को भी लगातार तीसरे दिन दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। उस दौरान देशभर में 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित रहींं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल थीं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

खराब मौसम के कारण उड़ान सेवाएं, कई फ्लाइट लेट

दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट लेट हैं। खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

जानिए इतनी विजिबिलिटी

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 मीटर, पंजाब के अमृतसर चंडीगढ़ और पटियाला में 25-25 मीटर, हरियाणा के अंबाला में 25, करनाल व हिसार में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली के आयानगर व सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम व दिल्ली-रिज में 500 रही।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी और मेरठ में विजिबिलिटी 50-50 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 200, लखनऊ, वाराणसी व सुल्तानपुर में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। पूर्वी मध्य प्रदेश के सतना में विजिबिलिट 25 मीटर, खजुराहो, टीकमगढ़ व दमोह में 50, गुना में 200 और ग्वालियर व भोपाल-में विजिबिलिटी 500 मीटर रही। वहीं झारखंड के डाल्टनगंज में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे का अनुमान

वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आज और कल भीषण ठंड पड़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तरी भारत के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे की स्थिति का पूवार्नुमान जताया गया है। 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि कोल्ड डे तब होता है, जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे से परिवहन सेवाओं पर काफी असर पड़ा है।

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क

नए साल के जश्न के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने की उम्मीद को लेकर उत्तराखंड के धनोल्टी, काणाताल पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को मौसम की बेरुखी मायूस कर सकती है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूवार्नुमान है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Ayodhya Visit Live : पीएम ने किया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Special Trains for Ayodhya Dham : अंबाला से भी अयोध्या धाम के लिए चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

19 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

38 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

52 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

2 hours ago