होम / Healthy Skin Care Tips : आंवले का सेवन आपकी हेल्दी स्किन का बनेगा राज

Healthy Skin Care Tips : आंवले का सेवन आपकी हेल्दी स्किन का बनेगा राज

• LAST UPDATED : August 2, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Healthy Skin Care Tips : भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्किन की सही से देखभाल नहीं कर पा रहे जिस कारण स्किन की हेल्थ दिनों-दिन ढल होती जा रही है। इसमें कोई शक नहीं कि बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना एक आम समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अच्छे स्वास्थ्य  और अच्छी स्किन के लिए सही डाइट लेना अति आवश्यक है। आजकल तनाव और गलत खान-पान की आदतें लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन गई हैं। य गलत आदतें हमारी सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं, जिसका असर त्वचा पर दिखने लगता है।

Healthy Skin Care Tips : आंवला और उसके जूस का करें प्रयोग

आंवला सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। झुर्रियों से बचने के लिए आंवला एक उत्तम फल है। आंवले में कई तरह की चीजें शामिल होती हैं जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। बता दें कि ये चीजें झुर्रियों को कम करने में बहुत मदद करते हैं।

वहीं अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट आंवला जूस पीते हैं तो आपका चेहरा साफ और चमकदार दिखने लगता है। इतना ही नहीं, आंवला जूस पीने से चेहरे की झुर्रियां भी खत्म होती हैं और त्वचा टाइट होती है। आप बाजार से आंवला जूस की बोतल भी खरीद सकते हैं या घर पर ताजा आंवला जूस बना सकते हैं। चेहरे से झुर्रियां कम करने के लिए आप आंवला फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच आंवला पाउडर में एक चम्मच दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं, फिर पानी से धो लें।

आंवले से बनाएं तेल

इसके अलावा आप बाजार से आंवला तेल खरीद सकते हैं या घर पर आंवले की मदद से तेल बना सकते हैं। इस तेल को रोजाना रात को सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और अगली सुबह अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इन सभी तरीकों से आंवले का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे से झुर्रियों को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Jaggery Tea Benefits : गुड़ की चाय के फायदे जान आप हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें :Amchoor Powder: इस आसान तरीके से घर पर बनाएं अमचूर पाउडर, यकीनन बाहर से लेना भुल जाएंगे

यह भी पढ़ें : Medicinal Value of Gram : चना मात्र एक दाल या बेसन ही नहीं अपितु कई रोगों के उपचार की गुणवान औषधि भी 

यह भी पढ़ें : Earthen Pot Water Benefits : सेहत के लिए अमृत है मिट्टी के घड़े का पानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox