काम की बात

Refined Flour Side Effects : जानें क्यूं नहीं खाने चाहिए मैदे से बने खाद्य पदार्थ

India News (इंडिया न्यूज), Refined Flour Side Effects : अक्सर आपने सुना होगा कि मैदे से बने खाद्य पदार्थों से परहेज करें। जब हम मैदे से बने समोसे, कचौरी, ब्रेड, पास्ता, बर्गर, पिज्जा, पाव, नूडल्स आदि खाते हैं, शरीर में शर्करा (शुगर) लेवल बढ जाता है, क्योंकि मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसलिए अग्न्याशय (Pancreas) को पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन छोड़ने के लिए जरूरत से ज्यादा सक्रिय होना पड़ता है। मैदे का बहुत अधिक सेवन हो तो इंसुलिन का बनना धीरे-धीरे कम हो जाता है और डायबिटीज हो जाती है।

मैदे में अलोक्जल केमिकल होता है जो अग्न्याशय (Pancreas) की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं को मारकर टाइप 2 डायबिटीज पैदा करता है। मैदा कब्ज करता है क्योंकि इसके कण बहुत ही बारीक हैं, डाइजेसिटिव जूस इसमें मिक्स न होने से पूरा डाइजेशन नहीं हो पाता। मैदे को ‘सफेद जहर’ और ‘आंत का गोंद’ भी कहते हैं।

मैदा बढ़ाता है एसिडिटी

मैदा से बने ढेरों चीजें एसिडिटी बढाती हैं व इसको बेलेन्स करने के लिए हड्डियों से कैल्शियम सोख लेती है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और लम्बे समय तक इनके सेवन से स्थायी सूजन, गठिया आदि कष्टसाध्य बीमारियां हो जाती हैं। अधिक मात्रा में मैदे के सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का बढ़ जाता है। इसके कारण वजन बढ़ने, हाई ब्लड प्रेशर और चित्त में अस्थिरता (मूड स्विंग) की शिकायत हो जाती है। मैदा और इससे बनी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन आपको मोटापे की ओर ले जाता है।

इसके अलावा, इसके सेवन से आपको अधिक भूख महसूस होती है और मीठा खाने की तलब बढ़ जाती है। मैदे से एलर्जी भी हो सकती है, क्योंकि इसमें ग्लूटेन भी ज्यादा होता है। मैदा और इससे बनी चीजें आंतों में चिपक जाते हैं। इसमें पोषक तत्व व फाइबर नहीं होता, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और फलस्वरूप मेटाबोलिज्म सुस्त पड़ जाता है जिससे अपच की समस्या होने लगती है। इसके अलावा यह तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन का कारण भी बन जाता है।

यह भी पढ़ें : Fennel-Mishri : जानें, भोजन के बाद आखिर क्यों सर्व की जाती है सौंफ-मिश्री

यह भी पढ़ें : Sugar Disease : आज कई लाेगों में तेजी से बढ़ रही शुगर, जानें इतना होना चाहिए लेवल

यह भी पढ़ें : Coconut Water Benifits : नारियल पानी के ऐसे फायदे जिन्हें जान आप रह जाएंगे हैरान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

9 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

10 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

10 hours ago