होम / Abhay Chautala Capital Dialogue 2023 : प्रदेश की गठबंधन सरकार में आज हर वर्ग का बुरा हाल : अभय चौटाला

Abhay Chautala Capital Dialogue 2023 : प्रदेश की गठबंधन सरकार में आज हर वर्ग का बुरा हाल : अभय चौटाला

• LAST UPDATED : December 9, 2023
  • अभय चौटाला ने संडे गार्डियन का चंडीगढ़ एडिशन लॉन्च होने बधाई दी

India News (इंडिया न्यूज़), Capital Dialogue 2023, चंडीगढ़: चंडीगढ़ के ताज होटल में आज ‘केपिटल डायलॉग-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई दिग्गज और राजनीतिक हस्तियां पहुंची। देश-विदेश के मुद्दों पर चर्चा के सबसे बड़े मंच इंडिया न्यूज का यह कार्यक्रम ‘केपिटल डायलॉग-2023’ हरियाणा-पंजाब और हिमाचल का सबसे बड़ा शो है। कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भी मंच पर अपने विचार साझा किए। मंच पर अपनी बात रखने से पहले इनेलो नेता अभय चौटाला ने सबसे पहले संडे गार्डियन का चंडीगढ़ एडिशन लॉन्च होने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंगे भाजपा और कांग्रेस को घेरना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संडे गार्जियन का चंडीगढ़ एडिशन किया लॉन्च

मंच पर भाजपा और कांग्रेस पर कसे तंज

उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में आज हर वर्ग का बुरा हाल हो चुका है। प्रदेश सरकार ने जमकर लूट का काम किया है। सरकार ने वादाखिलाफी की। वहीं कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। इसका कारण कांग्रेस का अहंकार रहा। कांग्रेस का अभी तक संगठन नहीं बना। वहीं राजस्थान में जजपा का बुरा हाल हुआ।

यह भी पढ़ें : Kuldeep Sharma in Capital Dialogue 2023 : भाजपा ने जनता के किए वादे पूरे नहीं किए : कुलदीप शर्मा

2024 में गठबधन सरकार की होगी हार

वहीं अभय चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हर वर्ग का सामान रूप से विकास कराया जाएगा। हमारी पार्टी जनता के बारे में सोचती है, खुद के बारे में नहीं। जबकि अन्य पार्टियां केवल अपने हितों को देखती है। अभय चौटाना ने पुन: कहा कि 2024 में गठबधन सरकार की हार होगी और इनेलो के सिर जीत का सेहरा बंधेगा क्योंकि इनेलों ने आम आदमी का विश्वास जीता है। आज हमारी पार्टी का प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन है।

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue-2023 : सांसद कार्तिकेय शर्मा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : देश के साथ हरियाणा भी सही दिशा में आगे बढ़ रहा : जेपी दलाल

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala in Capital Dialogue 2023 : हम चार वर्षों से प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे : दुष्यंत चौटाला

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox