होम / Cold Weather : हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित 6 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, भोपाल में हुई बारिश

Cold Weather : हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित 6 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, भोपाल में हुई बारिश

• LAST UPDATED : January 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Cold Weather, नई दिल्ली : उत्तरी भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड व कोहरे का कहर आज भी जारी है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा-पंजाब व राजस्थान सहित 6 राज्यों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और यूपी सहित 15 राज्यों में कोहरा छाया हुआ है और अगले कल 6 जनवरी को भी इन राज्यों में यही हालत रहने वाली है। देश के पूर्वी और मध्य राज्यों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को बारिश हुई।

दक्षिण भारत में 5 दिनों तक वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दो दिन और बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों- कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले पांच दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम पारा जमाव बिंदू

राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम पारा जमाव बिंदू पर आ गया। सीकर में पारा 1.0 डिग्री और फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर राज्य की राजधानी जयपुर में सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक शीतकालीन छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

यह भी पढ़ें : Covid News Today : भारत में आज आए 761 नए मामले

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya : जानिए राम मंदिर की बनावट और खासियतें

यह भी पढ़ें : Jhajjar Lamps : रामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन झज्जर के दीयों से जगमग होंगे 3 प्रदेश

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT