होम / Dushyant Chautala in Capital Dialogue 2023 : हम चार वर्षों से प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे : दुष्यंत चौटाला

Dushyant Chautala in Capital Dialogue 2023 : हम चार वर्षों से प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे : दुष्यंत चौटाला

• LAST UPDATED : December 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Capital Dialogue 2023, चंडीगढ़: चंडीगढ़ के ताज होटल में आज ‘केपिटल डायलॉग-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई दिग्गज और राजनीतिक हस्तियां पहुंची। देश-विदेश के मुद्दों पर चर्चा के सबसे बड़े मंच इंडिया न्यूज का यह कार्यक्रम ‘केपिटल डायलॉग-2023’ हरियाणा-पंजाब और हिमाचल का सबसे बड़ा शो है। कार्यक्रम में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंचे। मंच पर दुष्यंत ने भी अपने विचार साझा किए।

हम चार वर्षों से प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे

डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि जिस समय प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार बनी थी तो लोगों का कहना था कि गठबंधन जल्द ही टूट जाएगा लेकिन आज सच्चाई सबके ही सामने है। हम चार वर्षों से प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज के सपने को पूरा किया है। हरियाणा को एविएशन हब बनाया जाएगा। हमने राजस्थान के 13 जिलों में भी संगठन बनाया और राजस्थान की 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाए गए है। देश का पहला प्रदेश है हरियाणा जो लाल डोरा मुक्त हुआ है।

कार्तिक शर्मा ने चंडीगढ़ गार्जियन न्यूज पेपर की कॉपी उपमुख्यमंत्री को की भेंट

केपिटल डायलॉग-2023 कार्यक्रम के दौरान ही आईटीवी नेटवर्क के प्रबंध निदेशक और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चंडीगढ़ गार्जियन न्यूज पेपर की एक कॉपी भेंट की।

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue-2023 : सांसद कार्तिकेय शर्मा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संडे गार्जियन का चंडीगढ़ एडिशन किया लॉन्च

यह भी पढ़ें : Capital Dialogue 2023 : देश के साथ हरियाणा भी सही दिशा में आगे बढ़ रहा : जेपी दलाल

यह भी पढ़ें: Sirsa Nav Sankalp Rally : प्रदेश सरकार मजबूती से कर रही जनकल्याण के कार्य : दुष्यंत चौटाला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox