होम / Golden boy Neeraj Chopra का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Golden boy Neeraj Chopra का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

• LAST UPDATED : October 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Golden boy Neeraj Chopra, नई दिल्ली : एशियन गेम्स-2023 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल विजेता जीतकर नीरज चोपड़ा भारत आ गए हैं। जी हां नीरज चोपड़ा जैसे ही यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं इस दौरान आर्मी में उनके साथ के सैनिक भी वहां पहुंचे।

राजपूताना राइफल्स का बैंड भी बजाया गया

एयरपोर्ट पर राजपूताना राइफल्स का बैंड पहुंचा। जिन्होंने नीरज के पहुंचने पर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की धुन बजाकर स्वागत किया। लोगों का हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। इतना ही नहीं, इसका खुद नीरज भी इंतजार कर रहे थे। लोगों ने उनके साथ सेल्फियां भी ली।

पानीपत घर में दिवाली सा माहौल

नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतते ही उनके पानीपत स्थित घर में जश्न शुरू हो गया है। इससे पहले उनके घर पर गांव के लोग भी मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे। जो नीरज चोपड़ा के हर थ्रो पर तालियां बजा रहे थे। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज ने फोन पर वादा किया था कि वह फिर से गोल्ड मेडल जीतेंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया है।

नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स में 6 थ्रो

  • 80.85 मीटर फेंका लेकिन तकनीकि कारणों से अमान्य करार दिया गया, दोबारा 80 मीटर के मार्क को नहीं छू पाए।
  • दूसरे प्रयास में 84.49 मीटर थ्रो फेंका।
  • तीसरा थ्रो फाउल रहा।
  • चौथे थ्रो में नीरज ने 88.88 मीटर जेवलिन फेंका।
  • पांचवें प्रयास में नीरज 80.80 मीटर दूर ही जेवलिन फेंक सके।
  • फाइनल प्रयास में उन्होंने थ्रो नहीं किया। उनका चौथा 88.88 मीटर का थ्रो बेस्ट रहा और वह गोल्ड जीत गए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को उन पर गर्व है। गौरतलब है कि चीन में चल रहे एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर का भाला फेंक स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

इसी स्पर्धा में रजत पदक भी भारत के किशोर कुमार ने जीता। नीरज चोपड़ा इससे पहले पिछली बार भी एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा और उनके पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इस लाल ने एक बार फिर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का परचम विश्व स्तर पर लहराया है। मुख्यमंत्री ने नीरज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सुखद भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023 : हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का मनवा रहे लोहा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox