होम / IPL 2024 Commentary In Haryanvi Language : आईपीएल 2024 में हरियाणा के छोरे विश्वास चौहान की हरियाणवी कमेंट्री सुर्ख़ियों में

IPL 2024 Commentary In Haryanvi Language : आईपीएल 2024 में हरियाणा के छोरे विश्वास चौहान की हरियाणवी कमेंट्री सुर्ख़ियों में

• LAST UPDATED : April 21, 2024
  • हरयाणवी म्ह अर वो बी आईपीएल 2024 के दौरान हरियाणवी कमेंट्री सुर्खियों में

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024 Commentary In Haryanvi Language : पक्का आईपीएल देखण लागरी है, हरयाणवी म्ह अर वो बी, पहली बार हरियाणवी बोली में कमेंट्री की धाक। बदली-बदली लाग्गै के खावण लागी, तेरै चढ़ग्या रंग कसूता पक्का आईपीएल देखण लागरी है, हरयाणवी म्ह अर वो बी आईपीएल 2024 के दौरान हरियाणवी कमेंट्री सुर्खियों में है। हरियाणा का छोरा विश्वास चौहान कमेंट्री बॉक्स में माइक पर महफिल लूट रहा है। मिसफील्ड होने पर कमेंट्री करते हैं ”उलाणे का काम हो गया”।

IPL 2024 Commentary In Haryanvi Language : पहली बार इस सीजन में हरियाणवी भाषा को शामिल किया

आईपीएल 2024 में पहली बार हरियाणवी भाषा में कमेंट्री सुनने को मिल रही है। विश्वास चौहान और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी मिलकर जब हरियाणवी में लाइव कमेंट्री करती है तो मैच देखने का मजा डबल हो जाता है। पहली बार इस सीजन में हरियाणवी भाषा को शामिल किया गया है। हरियाणा के लोगों को अपनी क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री सुनकर काफी मजा आ रहा है। मैच देखने का मजा और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। विश्वास चौहान का कहना है कि कमेंट्री करते समय ऐसा लगता ही नहीं कि पूरे देश को आईपीएल की कमेंट्री सुना रहे हैं, उस समय ऐसा महसूस होता है जैसे रोहतक के लाहली स्टेडियम में छोरों के बीच बातें कर रहे हों।

विराट कोहली को अनुष्का का भरतार और केएल राहुल को अन्ना का जमाई

कमेंट्री के दौरान विश्वास चौहान महान क्रिकेटर विराट कोहली को अनुष्का का भरतार और केएल राहुल को अन्ना का जमाई कहकर बुलाते हैं। वहीं भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा को शर्मा जी का छोरा और महेंद्र सिंह धोनी के लिए तो विशेष संबोधन है। कूण में आड़ा, घर में साणा और मैदान में थाला परैशान करा करै। विश्वास हरियाणवी में अब तक 18 कमेंट्री कर चुके हैं। रोटेशन पर काम करते हैं। चार दिन बाद फिर लगातार 22 कमेंट्री करेंगे। विश्वास चौहान ने बताया कि  वीरेंद्र सहवाग को बचपन से खेलते देखा। जब उन्होंने कमेंट्री बॉक्स में मेरे साथ कमेंट्री की तब मैं नर्वस हो गया था। वीरू लाइव ही बोल पड़े- मैंने देखा है, आप अच्छा काम कर रहे हैं, तब जान में जान आई और उनके साथ कमेंट्री की जो मेरा यादगार लम्हा रहा।

कप्तान ”चौधरी” हैं, अंपायर ”ताऊ”

चौका लगा तो वन्स प्लेयर वाज़ ए गादड़ी, पाल्ले के घेर में जा पड़ी। स्टैंड में छक्का लगा तो ”एक आंख मींच के दोनों मुट्ठी भींच के, शॉट मारा खींच के” (बहुत अच्छा) शॉट है बोलकर लोगों के दिलों में हरियाणवी बोली की मिठास घोल रहे हैं। हरियाणवी में कप्तान ”चौधरी” हैं, अंपायर ”ताऊ” हैं तो निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) ”दादा रिव्यू सिस्टम” है। आईपीएल में हरियाणवी नशा और भी चढ़ जाता है जब विश्वास चौहान और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी कमेंट्री कर लट्ठ गाड़ देती है। क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री हरियाणा को खूब भा रही है। विश्वास चौहान बताते हैं कि कमेंट्री करते समय ऐसा लगता ही नहीं कि पूरे देश को आईपीएल की कमेंट्री सुना रहे हैं, उस समय ऐसा महसूस होता है जैसे रोहतक के लाहली स्टेडियम में छोरों के बीच बातें कर रहे हों।

यह भी पढ़ें : Kuhu Garg Selected In UPSC : यूपीएससी में चयनित और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रहीं कुहू गर्ग पहुंची अपने पैतृक़ गांव 

यह भी पढ़ें : World Earth Day 2024 : विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के संरक्षण का लें संकल्प : गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

यह भी पढ़ें : Asian Wrestling Olympic Qualifiers Paris 2024 : एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर में छाई हरियाणा की बेटियां,  देश की झोली डाले तीन कोटे 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश
Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?
Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox