होम / Himachal CM Sukhu Health Updates : मुख्यमंत्री सुक्खू को नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया

Himachal CM Sukhu Health Updates : मुख्यमंत्री सुक्खू को नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया

• LAST UPDATED : October 27, 2023
  • पेट में हुआ है संक्रमण

India News (इंडिया न्यूज), Himachal CM Sukhu Health Updates, चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिमला से विमान द्वारा दिल्ली पहुंचे और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। शिमला के अस्पताल में उनका पेट में संक्रमण का उपचार हुआ था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 20 मिनट पर वह यहां पहुंचे। पेट संबंधी बीमारियों के विभाग (गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी) में प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। उनके अग्नाशय में सूजन है। उनकी हालत स्थिर है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य है। उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार रात से कई जांच की गई हैं और उनके पेट में संक्रमण का पता चला है।’’

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

आईजीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि एम्स, नई दिल्ली के चिकित्सकों से दूसरी राय लेने के लिए मुख्यमंत्री विमान से प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के लिए रवाना हुए। पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को बुधवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक यात्रा कर रहे थे और उन्होंने निश्चित रूप से बाहर का कुछ खाया होगा जिसके कारण उन्हें पेट में संक्रमण हुआ। आईजीएमसीएच में चिकित्सकों ने इससे पहले मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी थी और अस्पताल में उन्हें अपनी निगरानी में रखा था।

यह भी पढ़ें : Health Minister Anil Vij : हस्तक्षेप से खफा विज ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज से बनाई दूरी

यह भी पढ़ें : Haryana Toll Plaza : प्रदेश में 6 टोल प्लाजा होंगे बंद, देखें ये होंगे प्लाजा बंद

यह भी पढ़ें : Hooda Taunt on BJP-JJP Achievements : हुड्डा बोले- प्रदेश को विकास के अर्श से बर्बादी के पाताल तक पहुंचाना भाजपा-जजपा की उपलब्धि

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT