होम / Maharashtra Accident : परभणी में बस पुल से गिरी, 30 यात्री घायल

Maharashtra Accident : परभणी में बस पुल से गिरी, 30 यात्री घायल

• LAST UPDATED : March 20, 2024
  • बस चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ

India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Accident, मुंबई : महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार की सुबह राज्य परिवहन की एक बस पुल से गिर गई, जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस परभणी के जिंतूर से सोलापुर की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मुंबई से लगभग 500 किमी दूर स्थित परभणी के जिंतूर तालुका के अकोली में बस एक पुल से नीचे गिर गई।

सभी यात्रियों को अस्पताल में कराया गया दाखिल

परभणी के पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने कहा, ”इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल लोगों को शुरू में जिंतूर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में ले जाया गया और बाद में सभी को परभणी शहर के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें : Rewari Factory Boiler Blast : बॉयलर फटने से झुलसे 5 श्रमिकों की मौत, अभी भी कई लोग गंभीर

यह भी पढ़ें : Sonipat Road Accident : बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता और दूसरा पुत्र गंभीर

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox