होम / Sakshi Malik Included In 100 Most Influential People : ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल

Sakshi Malik Included In 100 Most Influential People : ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल

• LAST UPDATED : April 17, 2024
  • भारतीय पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में किया शामिल

India News (इंडिया न्यूज), Sakshi Malik Included In 100 Most Influential People : ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। कुश्ती में भारत की एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनकी अथक लड़ाई के लिए सम्मानित किया गया है। साक्षी ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता बजरंग पुनिया के साथ यहां जंतर-मंतर पर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और देश की महिला पहलवानों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

Sakshi Malik Included In 100 Most Influential People : गर्व महसूस कर रही हूं

साक्षी मलिक ने टाइम्स मैगज़ीन द्वारा प्रभावशाली लिस्ट में शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “टाइम्स मैगज़ीन की 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रही हूं.” खेल जगत से जुड़े कई अन्य स्पोर्ट्सपर्सन भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं, लेकिन साक्षी मलिक अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2024 की इस सूची में जगह दी गई है। भारतीयों की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है।

बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में धरने पर बैठी थी साक्षी 

उल्लेखनीय है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में साक्षी मलिक के साथ टोक्यो ओलंपिक्स के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और 2 बार वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रह चुकीं विनेश फोगाट भी जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गई थीं। कई बार आरोप लगने के बाद भी बृज भूषण इस तरह के सभी आरोपों को खारिज करते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों के कारण बृज भूषण ने महासंघ में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह बृज भूषण के एक साथी संजय सिंह ने इस पद को संभाला था।

यह भी पढ़ें : Retired Soldier’s Body Found In Fridge : सोनीपत में रिटायर्ड फौजी की हत्या, फ्रिज में मिला शव

यह भी पढ़ें : Vijay Sankalp Rally In Palwal : प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा