होम / Haryana Election: राम रहीम की रिहाई पर रॉबर्ट वाड्रा का फूटा गुस्सा, कहा- बीजेपी की सोची-समझी साजिश

Haryana Election: राम रहीम की रिहाई पर रॉबर्ट वाड्रा का फूटा गुस्सा, कहा- बीजेपी की सोची-समझी साजिश

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिलने का मामला राजनीतिक विवाद बन गया है। राम रहीम, जो यौन शोषण और हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं, की रिहाई पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि इस समय राम रहीम की रिहाई आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस एक दलित विरोधी पार्टी’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा आरोप

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी इस मामले में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राम रहीम की रिहाई और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर लाने के पीछे भाजपा की साजिश है। उनका दावा है कि यह सब कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। वाड्रा ने आरोप लगाया कि जब चुनाव नजदीक हैं, तब राम रहीम को रिहा करना एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है।

चुनावी माहौल में गरमा-गर्मी

तो वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के लोग कांग्रेस को समर्थन देंगे और चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा। यह स्थिति हरियाणा में चुनावी माहौल को और भी गरमा रही है। कांग्रेस का यह कदम स्पष्ट रूप से चुनावी खेल में निष्पक्षता की मांग करने का एक प्रयास है। सभी नजरें अब चुनाव आयोग पर हैं कि वह इस विवाद में क्या कदम उठाएगा। राम रहीम की रिहाई और उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि ने हरियाणा में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Haryana Election: हरियाणा में बीजेपी को झटका! पूर्व मंत्री बिक्रम यादव ने दिया इस्तीफा

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox