स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra ने फिर कर दिखाया कमाल, गोल्ड पर किया कब्जा

  • एशियन गेम्स में 88.88 मीटर थ्रो फेंका

India News (इंडिया न्यूज), Neeraj Chopra, चंडीगढ़ : एशियन गेम्स में पानीपत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीत प्रदेश ही नहीं देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने पांचवें प्रयास में सबसे ज्यादा 88.88 मीटर थ्रो फेंका। नीरज चोपड़ा का यह सेकेंड बेस्ट प्रयास है। इससे पहले उन्होंने 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग 89.94 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था।

पानीपत घर में दिवाली सा माहौल

नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतते ही उनके पानीपत स्थित घर में जश्न शुरू हो गया है। इससे पहले उनके घर पर गांव के लोग भी मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे। जो नीरज चोपड़ा के हर थ्रो पर तालियां बजा रहे थे। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज ने फोन पर वादा किया था कि वह फिर से गोल्ड मेडल जीतेंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया है।

नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स में 6 थ्रो

  • 80.85 मीटर फेंका लेकिन तकनीकि कारणों से अमान्य करार दिया गया, दोबारा 80 मीटर के मार्क को नहीं छू पाए।
  • दूसरे प्रयास में 84.49 मीटर थ्रो फेंका।
  • तीसरा थ्रो फाउल रहा।
  • चौथे थ्रो में नीरज ने 88.88 मीटर जेवलिन फेंका।
  • पांचवें प्रयास में नीरज 80.80 मीटर दूर ही जेवलिन फेंक सके।
  • फाइनल प्रयास में उन्होंने थ्रो नहीं किया। उनका चौथा 88.88 मीटर का थ्रो बेस्ट रहा और वह गोल्ड जीत गए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को उन पर गर्व है। गौरतलब है कि चीन में चल रहे एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर का भाला फेंक स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

इसी स्पर्धा में रजत पदक भी भारत के किशोर कुमार ने जीता। नीरज चोपड़ा इससे पहले पिछली बार भी एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा और उनके पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इस लाल ने एक बार फिर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का परचम विश्व स्तर पर लहराया है। मुख्यमंत्री ने नीरज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सुखद भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें : New Voter Card : हरियाणा में 9 दिसंबर तक होगा वोट बनाने का कार्य

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Crime: फ्रांस भेजने का किया दावा… युवक पहुंचा दुबई, झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: गुरप्रीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…

35 seconds ago

Aseem Goyal ने राहुल गांधी और हुड्डा को भेजी जलेबियां, बोले- ये इस रस से भरी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aseem Goyal : हरियाणा के चुनाव में पूर्ण बहुमत के…

10 mins ago

Haryana Kaithal Accident: पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा युवक, सोते-सोते हुई दर्दनाक मौत

हरियाणा के कैथल से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है। दरअसल, कैथल के गांव…

20 mins ago

Chandrashekhar Azad: ‘हरियाणा में राज्यपाल का…’,शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब क्यों भड़के चंद्रशेखर?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शपथ समारोह के बाद अभी तक वपक्ष का गुस्सा शांत नहीं…

36 mins ago

Haryana Cabinet Meeting : दोबारा CM बनते ही नायब सिंह सैनी ने दिया बड़ा तोहफा

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस की रहेगी सुविधा India News Haryana (इंडिया…

41 mins ago

Ashok Gehlot : ‘हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव साथ करवाने चाहिए थे’, ऐसा क्यों बोले राजस्थान के पूर्व CM?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हसील करशपथ भी ले ली लेकिन कांग्रेस…

50 mins ago