Farmers On Gurunam Chadhuni : चढ़ूनी के खिलाफ किसानों की ललकार…

280

पंचकूला/अमित शर्मा

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर कार्रवाई होने के बाद अब उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पंचकूला के बागवाली गांव के लोगों ने  गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ  पोस्टरलगाए गए, साथ ही गांव में  घुसने ना देने की चेतावनी दी है। पंचकूला के गांवों में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का पुरजोर विरोध हुआ है, लोग गुरनाम सिंह को गांव में घुसने और किसी भी सभा में शामिल होने के लिए मना कर रहे हैं,  पोस्टर लगाकर  विरोध भी कर रहे हैं,  बता दें  लोगों ने पंचकूला यमुनानगर  हाईवे के किनारे खड़े होकर गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ नारे भी लगाए।

पंचकूला के बागवाली गांव के किसानों ने कहा कि अगर गुरनाम सिंह चढूनी उनके एरिया में आते हैं तो उन्हें किसी गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा, गुरनाम सिंह का पुरजोर विरोध  किया जाएगा, गुरनाम सिंह चढूनी को किसान यूनियन के नाम पर चंदा देने से भी लोगों ने मना कर दिया है। किसानों की  मीटिंग में तय किया गया है कि कोई भी बागवाली गांव का रहने वाला किसान  गुरनाम सिंह चढूनी को चंदा  नहीं देगा, इस मौके परर कई किसान नेता भी  मौजूद रहे, गुरनाम सिंह चढूनी पर आरोप लगाए गए कि ‘वह किसानों के भले की नहीं बल्कि खुद के भले की सोच रहे हैं’।