होम / Action Against IO : दिवाली से पहले 372 आईओ पर गिरी गाज, निलंबन के आदेश

Action Against IO : दिवाली से पहले 372 आईओ पर गिरी गाज, निलंबन के आदेश

• LAST UPDATED : October 23, 2023
  • देश में पहलीबार हुई पुलिस कर्मचारियो पर इतनी बड़ी कारवाई

  • एक साल से चल रहे थे 3229 केस पेंडिंग 

पवन शर्मा, India News (इंडिया न्यूज), Action Against IO, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 372 आईओ पर सख्ती करने का निर्णय लिया है जिस कारण इस बार उनकी दिवाली कड़वी होने जा रही हैं। प्रदेशभर के लगभग 372 आईओ को निलंबित किया जा रहा है। बता दें कि 3229 के लगभग केस एक वर्ष से पेंडिंग पड़े थे जिस कारण निलंबन के आदेश जारी किए गए।

जानकारी के अनुसार इस बार दीपावली के मौके पर चंडीगढ़ में हरियाणा के गृहमन्त्री अनिल विज ने बड़ा एक्शन लिया है जिसके तहत प्रदेशभर के लगभग 372 आईओ (इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर) के कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन के आदेश जारी किए हैं। मालूम हुआ है कि लगभग एक साल से चल रहे 3229 केस पेंडिंग थे और इन केसों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे प्रदेश के नागरिकों की नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने अधिकारियों को बार-बार कार्रवाई करने की मांग की थी। गृहमन्त्री अनिल विज भी इस बारे में कई बार आदेश दे चुके थे, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था।

जनता की सुनवाई न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : विज

इससे पहले बार-बार कारण और उचित कारवाई करने की ओर भेजे जाने के प्रयास किए गए थे और इस पर आधारित एक्सप्लेनेशन काल भी निकाला गया था। लेकिन निष्कर्ष स्वरूप, आईओ कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की गई।इस मुद्दे की शिकायतें एक साल से पेंडिंग थीं और अब इसका समाधान नहीं होने पर यह एक्शन लिया गया है।
इस पर गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि जो भी अधिकारी जनता की सुनवाई नहीं करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : CM Manohar Lal : वर्ष 2023-24 में 42480 करोड़ लीटर पानी की बचत का लक्ष्य : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Panipat Jail DSP Died : करनाल जिम में एक्सरसाइज के दौरान डीएसपी की मौत

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : देवी मंदिर में अधिक भीड़ में महिला का दम घुटा, मौत

यह भी पढ़ें : Bishan Singh Bedi Passed Away : भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox