Housefull 5 मूवी में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन

48
Housefull 5
Housefull 5 मूवी में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन
  • अभिषेक की फिल्म में वापसी से उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह का माहौल 

India News (इंडिया न्यूज़), Housefull 5 : अभिनेता अभिषेक बच्चन आगामी कॉमेडी फिल्म “हाउसफुल 5” में नजर आएंगे। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभिषेक बच्चन ने ‘हााउसफुल’ फिल्म शृंखला की तीसरी कड़ी में अभिनय किया था। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब अभिषेक बच्चन के नाम की घोषणा  की गई है।

Housefull 5 : अभी तक सभी सीक्वल ने मचाई धूम

अभिषेक बच्चन लंबे समय के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। अब तक इसकी चारों सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। सभी ने दर्शकों को खूब हंसाया भी है। अब इस फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म आने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद ‘हाउसफुल 5’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

ये बोले अभिनेता अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने कहा कि, “हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। वहीं यह कहा कि साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा ही एक अलग खुशी देता है। मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय कुमार और रितेश के साथ सेट पर जमकर मौज मस्ती करने के लिए उत्सुक हूं। मैं अपने प्रिय मित्र तरूण मनसुखानी के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। 

यह भी पढ़ें : Rishi Kapoor’s 4th Death Anniversary : चौथी पुण्यतिथि पर परिजनों ने ऋषि कपूर को किया याद