प्रदेश की बड़ी खबरें

Factory Fire In Sonipat : सोनीपत में एक बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 40 मजदूर झुलसे, 8 गंभीर 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Factory Fire In Sonipat : सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अचानक हुए हादसे के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले सभी आग की चपेट में आ गए। जिस कारण फैक्ट्री में काम कर रहे और पास की फैक्ट्री में तैनात कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों की संख्या 40 है, जिसमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और सोनीपत डीसी मौके पर पहुंचे। सोनीपत डीसी का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी।

Factory Fire In Sonipat : आठ की हालत गंभीर

बॉयलर फटने की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड फैक्ट्री की आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें की राई औद्योगिक क्षेत्र में सांवरिया एक्सपोर्टस के नाम से फैक्ट्री नंबर 329 है। जिसमें रबड़ बेल्ट बनाने का काम होता था। आज इस फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया और फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए ,फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के अलावा पास वाली फैक्ट्री के मजदूर भी बॉयलर की चपेट में आए हैं। जिसके कारण एक महिला और 40 अन्य मजदूर झुलस गए हैं। जिनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है।

आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया

हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी को सोनीपत सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां से कुछ मजदूरों को सोनीपत के निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। काम कर रहे मजदूरों के साथी ने बताया की फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद फैक्ट्री के मजदूरों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्हें नहीं पता कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ और क्या हुआ है।

डीसी मनोज कुमार भी सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचे

वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन के अलावा सोनीपत डीसी मनोज कुमार भी सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की। सोनीपत डीसी ने जानकारी दी है कि उन्हें सूचना मिली थी की फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से हादसा हुआ है, जिसमें मजदूर झुलसे है। मजदूरों का इलाज सोनीपत के सिविल अस्पताल एक निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। डीसी सोनीपत ने बताया की कुंडली में लगी फैक्ट्री में बॉयलर फटने के मामले की जांच चल रही है।

पहले भी बॉयलर फटने से 5 लोगों की जा चुकी है जान

सोनीपत सिविल सर्जन डॉक्टर जय किशोर ने बताया कि 18 लोगों का सोनीपत सिविल अस्पताल में इसके अलावा 12 लोगों का निजी अस्पताल और आठ लोगों को रेफर किया गया है। सोनीपत में तैनात सभी डॉक्टरों को बुला लिया गया है और सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है। इससे पहले भी बॉयलर फटने से 5 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जांच कमेटी अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई है और इस बार भी फिर से जांच कमेटी का आश्वासन दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Benefits Of Eating Watermelon In Summer And Heat : गर्मी और लू में बेहद गुणकारी होता है तरबूज़….तरबूज़ खाने से शरीर में होती है पानी की पूर्ति

यह भी पढ़ें : Homeopathic Treatment For Sunstroke : सनस्ट्रोक या हीट स्ट्रोक से होने वाली बीमारियों में रामबाण है होम्योपैथिक उपचार : डॉ जयश्री मलिक 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago